फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ladani should be quarantined in hotels close to the mandis, brokers raised the matter with the govt

मंडियों से नजदीक होटलों में क्वारंटीन किए जाएं लदानी, आढ़तियों ने सरकार से उठाया मामला

Thu, 25 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ladani should be quarantined in hotels close to the mandis, brokers raised the matter with the govt
क्वारंटीन - फोटो : सोशल मीडिया

देश भर से सेब खरीदने आ रहे लदानियों को मंडियों के पास होटलों में क्वारंटीन करने का मामला गरमा गया है। प्रदेश की मंडियों के आढ़तियों ने प्रदेश सरकार से मामला उठाया है कि लदानियों को मंडियों के समीप निजी होटलों में क्वारंटीन करने की मंजूरी दी जाए। प्रदेश सरकार सेब खरीदने हिमाचल आ रहे लदानियों को मंडियों के समीप निजी होटलों में क्वारंटीन करने की स्वीकृति प्रदान करती है तो इससे लदानिओं और आढ़तियों को काफी सुविधा होगी। अभी तक लदानियों को मंडियों से दूर क्वारंटीन करने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन


इससे लदानियों और आढ़तियों को परेशानी हो रही है। मंडियों के पास अच्छे निजी होटल उपलब्ध हैं। इन होटलों में लदानियों को क्वारंटीन करने के लिए कमरे भी बुक किए जा चुके हैं। सरकार और प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद भी आढ़ती चाहते हुए भी लदानियों को इनमे क्वारंटीन नहीं कर पा रहे। आढ़ती संघ के अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि देश भर सेब खरीदने आने वाले लदानियों को मंडियों के समीप  निजी होटलों में क्वारंटीन करने को प्रदेश सरकार और प्रशासन तुरंत मंजूरी दे। इन क्वारंटीन किए लदानियों  पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी निगरानी रखें ताकि किसी भी प्रकार के खतरे से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed