{"_id":"5e625c658ebc3ef3fd73196e","slug":"ladani-arrested-for-grabbing-80-lakh-rupees-from-gardeners-arrested-from-malegaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों के 80 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी लदानी मालेगांव से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागवानों के 80 लाख रुपये हड़पने वाला आरोपी लदानी मालेगांव से गिरफ्तार
Sat, 07 Mar 2020 11:31 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश सीआईडी की एसआईटी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी एक लदानी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लदानी की पहचान मालेगांव निवासी यूसुफ खान के रूप में हुई है। खान पर प्रदेश के डेढ़ दर्जन से ज्यादा आढ़तियों व बागवानों का अस्सी लाख रुपये हड़पने का आरोप है। एसआईटी ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि एसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता वाली एसआईटी बागवानों से ठगी के मामलों की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में डेढ़ दर्जन आढ़तियों व लदानियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सात करोड़ से ज्यादा की राशि एसआईटी की सख्ती की वजह से आढ़ती व लदानी बागवानों को लौटा चुके हैं।
विज्ञापन