{"_id":"5dcfb49f8ebc3e54cd44bddc","slug":"labourer-crushed-under-machine-in-rohtang-tunnel-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग टनल में काम कर रहे मजदूर की मशीन के नीचे दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग टनल में काम कर रहे मजदूर की मशीन के नीचे दबने से मौत
Sat, 16 Nov 2019 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/मनाली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग टनल में कार्यरत सिरमौर जिले के एक मजदूर की मशीन के नीचे आने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मजदूर शनिवार सुबह रोहतांग टनल में काम कर रहा था। इस दौरान वह भारी मशीन के नीचे आ गया, जिससे मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद टनल में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने हाइड्रा ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवनीत परमार पुत्र सुमेर चंद, गांव व डाकघर शिवा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर रोहतांग टनल में मजदूर का काम करता था। ऐसे में शनिवार को भी वह रोजाना की तरह टनल में काम कर रहा था।
विज्ञापन
काम करते वक्त वह अचानक मशीन के नीचे आ गया। मशीन का वजन काफी अधिक होने के कारण वह बच नहीं सका। नवनीत को मिशन अस्पताल मनाली लाया गया। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
टनल में काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस की छानबीन के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि हाइड्रा ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।