फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   labourer after drink cheap liquor of harayana in nalagarh in solan

हरियाणा की सस्ती शराब पीने से बिगड़ी तबीयत, एक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर

Sat, 01 Feb 2020 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Feb 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
labourer after drink cheap liquor of harayana in nalagarh in solan
सांकेतिक तस्वीर

नालागढ़ में एक उद्योग के कामगारों की हरियाणा मार्का की सस्ती शराब पीने से अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे कामगार को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक कामगार की पहचान अजय पुत्र जीतन निवासी गांव ताहिरपुर तहसील बसनवी जिला बलिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीरवार रात पांच कामगारों ने कमरे में बैठकर शराब पी। इसके बाद ये सभी सोने चले गए। थोड़ी ही देर में पांचों की तबीयत खराब हो गई। दो कामगारों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इन्हें तुरंत नालागढ़ अस्पताल पहुंचा गया।  कार्यवाहक बीएमओ डॉ. आनंद ने बताया कि दो लोग शराब के नशे में आए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई। दूसरे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed