फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu plum breaks decades record of price in Coronavirus period, sells at Rs 92 a kg

कोरोना काल में कुल्लू के प्लम ने लगाई लंबी छलांग, मिल रहे रिकॉर्ड दाम

Tue, 23 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमी चंद भंडारी, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल
अमी चंद भंडारी, अमर उजाला, कुल्लू/खराहल Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Kullu plum breaks decades record of price in Coronavirus period, sells at Rs 92 a kg
प्लम कुल्लू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में कई क्षेत्रों में मंदी की मार है तो कुल्लू के सेंटारोजा वैरायटी के प्लम ने लंबी छलांग लगाई है। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर इस प्लम को दशकों बाद रिकॉर्ड 92 रुपये प्रति किलो दाम मिल रहे हैं। औषधीय कंपनियों में भी इस प्लम की खासी मांग है। रिकॉर्ड दाम मिलने से घाटी के बागवान बागबाग हैं।  सोमवार को सब्जी मंडी में प्लम 92 रुपये किलो बिका। बताया जा रहा है कि इस साल प्लम की पैदावार कम है। लिहाजा, मांग बढ़ने से भी कीमत में बढ़ोतरी हुई है। 87 वर्षीय प्रगतिशील बागवान झाबे राम ठाकुर ने कहा कि आज तक ऐसे उम्दा दाम प्लम के कभी भी नहीं मिले हैं। बागवान अमित ठाकुर, चमन ठाकुर, अनूप भंडारी, ज्ञान ठाकुर, वीर सिंह, नवीन, जयचंद, अनिश, अखिल ठाकुर ने कहा कि इस साल प्लम की सेंटारोजा वैरायटी ने कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल यह प्लम 45 से 50 रुपये किलो बिका था। फल उत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि इस बार प्लम के अच्छे दाम मिल रहे हैं। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि सोमवार को ए श्रेणी प्लम की करीब 400 क्रेट पहुंची हैं। 

विज्ञापन


प्लम में कैलोरी तीस ग्राम, विटामिन सी दस फीसदी, विटामिन ए पांच फीसदी और विटामिन के पांच फीसदी होती है। इसमें कॉपर और पोटेशियम भी मौजूद है। - उत्तम पराशर, बागवानी विभाग के विशेषज्ञ
विज्ञापन

प्लम में विटामिन सी के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद हैं। शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ हृदय रोग, हड्डियों व सूजन जैसी कई बीमारियों के लिए प्लम एक बेहतर फल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनीष सूद, चिकित्सक जिला आयुर्वेद अस्पताल कुल्लू

सेब सीजन शुरू होने से पहले खाली कराए कोल्ड स्टोर

सूबे में सेब सीजन शुरू होने से पहले आधा दर्जन से ज्यादा सरकारी और निजी कोल्ड स्टोरों को खाली करवा लिया गया है। मार्च अंतिम सप्ताह से कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन था, जिस कारण इन स्टोरों से सेब नहीं उठ पा रहा था। अब सेब को बाहरी मंडियों में भेजकर नए सीजन के लिए इन्हें तैयार कर लिया गया है।

ये स्टोर रामपुर, रोहडू, परवाणू और जड़ोल टिक्कर आदि क्षेत्रों में हैं। हिमाचल प्रदेश कृषि उत्पाद मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश चौहान ने बताया कि इन कोल्ड स्टोरों में 80 हजार मीट्रिक टन सेब के भंडारण की क्षमता है। बागवान इन कोल्ड स्टोरों में भी सेब बेच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed