{"_id":"64bea4b05bf4d20924007387","slug":"kullu-news-water-overflows-from-malana-power-project-ii-dam-people-advised-to-stay-away-from-parvati-river-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मलाणा विद्युत परियोजना-दो के डैम से पानी ओवरफ्लो, लोगों से पार्वती नदी से दूर रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मलाणा विद्युत परियोजना-दो के डैम से पानी ओवरफ्लो, लोगों से पार्वती नदी से दूर रहने की सलाह
Mon, 24 Jul 2023 09:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 Jul 2023 09:51 PM IST
सार
बाढ़ के बाद मलाणा के लिए ब्रिज फोर से आगे सड़क बाधित है। ऐसे में डैम से सिल्ट और बाढ़ का मलबा नहीं निकाला जा सका है। विद्युत परियोजना के डैम से पानी ओवरफ्लो होने के बाद निचले क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मलाणा विद्युत परियोजना-दो के डैम से पानी ओवरफ्लो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलाणा जल विद्युत परियोजना के चरण दो के डैम में पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। पानी ओवरफ्लो होकर बहने के चलते अब डैम के टूटने का भी खतरा बना हुआ है। बाढ़ के बाद मलाणा के लिए ब्रिज फोर से आगे सड़क बाधित है। ऐसे में डैम से सिल्ट और बाढ़ का मलबा नहीं निकाला जा सका है।विद्युत परियोजना के डैम से पानी ओवरफ्लो होने के बाद निचले क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने एक टीम भेज दी है। लोगों को पार्वती नदी के किनारे से दूर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
मलाणा विद्युत परियोजना चरण दो का डैम मलाणा गांव से दूर है। मलाणा विद्युत परियोजना चरण एक का डैम मलाणा गांव से नीचे है। यहां से पानी को टनल के जरिये चौहकी गांव पहुंचाया गया है। घाटीवासी गुरदयाल सिंह, शेर सिंह ठाकुर का कहना है कि पार्वती घाटी में बने प्रोजेक्ट कभी भी तबाही का कारण बन सकते हैं। इसलिए इनके सही संचालन को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस संबंध में एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि प्रशासन ने खतरे को देखते हुए एक टीम मौके पर भेज दी है। लोगों से नदी किनारे से दूर रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन