फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News: Three cyber criminals arrested from Noida in 4.5 crore rupees cyber fraud

Cyber Fraud: साढ़े चार करोड़ की साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, नोएडा से तीन शातिर पकड़े

Sat, 24 Jun 2023 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले शातिरों को पकड़ा है। अब तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kullu News: Three cyber criminals arrested from Noida in 4.5 crore rupees cyber fraud
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुल्लू पुलिस ने साढ़े चार करोड़ रुपये के साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौहल के एक व्यक्ति को साढ़े चार करोड़ की चपत लगाने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास ठगी के लिए इस्तेमाल मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पहले तो इंश्योरेंस के नाम पर ठगी की। इसके बाद शातिरों ने कहा कि उनका पैसा बढ़ेगा अगर वे इसे शेयर में लगाएंगे।

विज्ञापन


पैसा निकालने के लिए उससे फीस मांगने के नाम पर और फिर लोन के नाम भी ठगी की। इसको लेकर 14 सितंबर, 2022 को भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने छानबीन में पाया कि गिरोह के तार उतर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से जुड़े हैं। पुलिस की टीम ने नोएडा के सेक्टर-01 और वैशाली दबिश देकर दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


आरोपी गोविंद कुमार पांडेय और नितिश कुमार गांव कुलहरिया, डाकघर कुलहरिया, थाना बाबूबड़ी, तहसील और जिला मधुबनी बिहार और पंकज वर्मा निवासी बिहार को पकड़ा। आरोपियों के पास पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर से कंप्यूटर, दो प्रिंटर, पैन ड्राइव, सात लैपटाप, 26 मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, वोटर कार्ड, 15 एटीएम कार्ड, नौ चेक बुक, पासबुक, स्वैप मशीन, 10 फर्म बोर्ड और 22 लाख की गाड़ी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले शातिरों को पकड़ा है। अब तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। खास बात यह है कि शातिर बी टेक और एमकॉम पास हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed