फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News: Long queues at petrol pumps in Kullu Himachal Pradesh

Kullu News: कुल्लू में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लगीं वाहनों की लाइनें

Thu, 17 Aug 2023 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Aug 2023 05:53 PM IST
सार

भूतनाथ पुल से लेकर टापू पुल तक वाहनों की कतारें पेट्रोल-डीजल भरने के लिए लग गईं। पेट्रोल व डीजल अधिकतम 1000 रुपये का दिया गया।

विज्ञापन
Kullu News: Long queues at petrol pumps in Kullu Himachal Pradesh
वाहनों की लगी लाइन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पेट्रोल व डीजल की किल्लत से झेल रहे कुल्लू जिले के लिए राहत की बात है। पांच दिन बाद पेट्रोल व डीजल की 15 गाड़ियां और एलपीजी की पांच गाड़ियां कुल्लू पहुंच गई हैं। वीरवार को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सुबह आठ बजे ही लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए थे। लेकिन भूतनाथ, गांधीनगर, अखाड़ा बाजार के पंप बंद रहने के कारण सुबह चल नहीं पाए।

विज्ञापन


ऐसे में यहां सुबह 10:00 बजे तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। भूतनाथ पुल से लेकर टापू पुल तक वाहनों की कतारें पेट्रोल-डीजल भरने के लिए लग गईं। करीब दो से तीन घंटे इंतजार के बाद यहां पर लोगों को तेल मिला। हालांकि इस बीच कई वाहन चालकों को खबर लगी कि रामशिला वाले पंप में तेल मिल रहा है। कई वाहन चालक वापस रामशिला की ओर मुड़ गए। भुंतर में भी यही हाल रहा। पेट्रोल व डीजल अधिकतम 1000 रुपये का दिया गया। दोपहिया वाहन सवार चालकों ने अपनी जरूरत के हिसाब से तेल भरवाया।
विज्ञापन


गौर रहे कि ईंधन न मिलने से कई वाहन खड़े हो गए थे। लोगों को पेट्रोल व डीजल न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, बताया जा रहा है कि अभी तक जितना पेट्रोल-डीजल पहुंचा है, वह सिर्फ दो दिन में ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सेब सीजन को देखते हुए जिला में आने वाले आपूर्ति को बढ़ाने की जरूरत है। उधर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि पेट्रोल व डीजल पहुंचने से लोगों को राहत मिली है। सेब सीजन में लोगों की डिमांड के अनुसार आपूर्ति को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed