फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kullu news: govt employees protest for old pension scheme in kullu himachal pradesh

Kullu: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर बारिश के बीच सड़क पर उतरे हजारों कर्मचारी

Sun, 17 Jul 2022 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Jul 2022 07:35 PM IST
सार

कर्मचारियों ने फैसला लिया कि पुरानी पेंशन को बहाल न किया गया तो 10 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान परिजनों के साथ शिमला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
kullu news: govt employees protest for old pension scheme in kullu himachal pradesh
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मुख्यालय कुल्लू में बारिश के बीच हजारों कर्मचारियों ने रविवार को सड़क पर उतरकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाई। ढालपुर मैदान में जुटे इन कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर संकल्प रैली भी निकाली। फैसला लिया गया कि पुरानी पेंशन को बहाल न किया गया तो 10 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दौरान परिजनों के साथ शिमला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।  

विज्ञापन


संकल्प रैली महाविद्यालय कुल्लू के मुख्य गेट से शुरू हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू यह रैली लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, न्यायालय परिसर, क्षेत्रीय अस्पताल से होते हुए वापस महाविद्यालय गेट पर पहुंची। इसके बाद मैदान में दोबारा एकत्रित होकर कर्मचारियों को नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने शपथ दिलवाई। 
विज्ञापन


प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की एकमात्र मांग है कि उन्हें नई योजना से बाहर कर पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए। इसके लिए कर्मचारी कई बार संघर्ष और आंदोलन कर चुके हैं। अगर सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती है तो कर्मचारी परिवार सहित मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला कुल्लू के आनी खंड से नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारी महासंघ की शुरुआत हुई है। वर्तमान में संगठन प्रदेश के हर जिले में कर्मचारियों के हित की आवाज उठा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को लेकर रैली में पहुंचे थे कर्मचारी
जिला मुख्यालय में हुई संकल्प रैली में कर्मचारी छोटे बच्चों के साथ पहुंचे थे। बारिश और खराब मौसम के बीच हजारों कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संकल्प रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 


नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं 
नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए हित में नहीं है। कर्मचारियों को इस योजना से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार से कर्मचारी पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों को प्रदर्शन कर अपनी समस्या रखनी पड़ रही है। - विनोद डोगरा जिलाध्यक्ष नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ कुल्लू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed