फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News: Case against three people in Udaipur for spreading religious frenzy

Kullu News: धार्मिक उन्माद फैलाने पर उदयपुर में तीन लोगों पर केस

Mon, 08 Jan 2024 11:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 11:10 AM IST
सार

प्रदेश के पुलिस थाना उदयपुर में तीन लोगों पर त्रिलोकीनाथ मंदिर के संदर्भ में धार्मिक उन्माद फैलाने पर मामला दर्ज हुआ है। त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास उदयपुर अध्यक्ष और एसडीएम उदयपुर की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Kullu News:  Case against three people in Udaipur for spreading religious frenzy
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना उदयपुर में तीन लोगों पर त्रिलोकीनाथ मंदिर के संदर्भ में धार्मिक उन्माद फैलाने पर मामला दर्ज हुआ है। त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास उदयपुर अध्यक्ष और एसडीएम उदयपुर की ओर से दिए गए शिकायत पत्र के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा है आरोपी ठाकुर वीर बहादुर सिंह निवासी त्रिलोकनाथ ने जबरदस्ती त्रिलोकीनाथ मंदिर के अंदर से खड़ाऊं उठा कर ले गया, जो भगवान त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास के संविधान के खिलाफ है। आरोपी गर्भ गृह में अपनी मर्जी से मूर्ति के पास जाकर पूजा-पाठ करने जाता है, जिसके लिए वह अधिकृत नहीं हैं।

विज्ञापन


यह मंदिर से खतक ले जाता है। आरोपी फेसबुक पर धार्मिक उन्माद फैला रहा है। मंदिर 1975 से प्रशासन के अधीन है और वर्ष 2016 से न्यास बन गया है। मंदिर के खड़ांऊ को जबरन उठाने और धार्मिक उन्माद फैलाने को लेकर सख्त कार्रवाई की जाए। आरोपी के फेसबुक मित्र जितेंद्र राजपूत ने भी फेसबुक पर सरकार, उपायुक्त, विधायक, त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास अध्यक्ष के खिलाफ लिखा और बोला है। आरोपी के दूसरे फेसबुक मित्र विकास शर्मा ने भी अशोभनीय टिप्पणी की है। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed