फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Mandi National Highway Restored for Light Vehicles after three days

Kullu Mandi NH: 72 घंटे बाद कुल्लू-पंडोह सड़क बहाल, 700 वाहनों को निकाला

Sun, 27 Aug 2023 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

कुल्लू-मंडी के बीच सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 700 वाहनों को मंडी की तरफ रवाना किया गया है।

विज्ञापन
Kullu Mandi National Highway Restored for Light Vehicles after three days
कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग से गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंडोह-कुल्लू सड़क के बहाल होते ही कुल्लू का 72 घंटों के बाद मंडी जिला से संपर्क जुड़ गया है। तीन दिनों तक कुल्लू का संपर्क देश-दुनिया से कटा रहा। कुल्लू-पंडोह और बजौरा-कटौला सड़क बंद होने से बजौरा से लेकर झीड़ी के बीच 500 वाहन फंसे हुए थे। इसके अलावा 200 वाहन अन्य जगहों में फंसे थे। शनिवार को सड़क बहाल होने के बाद तीन दिन से फंसे हुए 700 वाहनों को मंडी की तरफ रवाना किया गया।

विज्ञापन


इनमें अधिकतर वाहन सेब से लदे हुए थे। इसके अलाव तेल के खाली टैंकर और कुछ अन्य वाहन थे। कुल्लू-मंडी के बीच सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि बजौरा-कमांद सड़क अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। कुल्लू-पंडोह में दिनरात कार्य करने के बाद सड़क को शनिवार सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि पंडोह के पास बनी अस्थायी सड़क तंग होने के कारण यहां से वाहनों को एक तरफा ही भेजा जा रहा है। सुबह के समय जैसे ही बजौरा से झीड़ी तक फंसे हुए वाहनों को मंडी की तरफ भेजा गया तो यहां पर तीन दिनों से फंसे हुए लोगों की जान में जान आई। गाड़ियों में फंसे हुए लोगों की वाहनों में ही रातें कट रही थी। हालांकि प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस सोसायटी और अन्य संस्थाओं ने लोगों को लंगर लगाकर खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि कुल्लू-पंडोह व बजौरा-कमांद सड़क बंद होने से मंडी की तरफ जाने वाले बजौरा से मंडी भेजा गया है। इसके अतिरिक्त 30 छोटे वाहनों को जलोड़ी जोत से वाया आनी शिमला-चंडीगढ़ के लिए भी रवाना किया है। उन्होंने कहा कि कुल्लू-पंडोह सड़क यातायात के लिए तंग होने के कारण जाम की समस्या आ रही है। कुल्लू की तरफ से मंडी जाने वाले वाहनों को फिलहाल औट में रोका गया है, जिन्हें रात 9:00 बजे के बाद भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed