फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Hospital becomes Himachal's first medical institute with online slip facility

उपलब्धि: ऑनलाइन पर्ची सुविधा वाला हिमाचल का पहला चिकित्सा संस्थान बना कुल्लू अस्पताल

Tue, 14 Dec 2021 10:52 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Dec 2021 10:52 AM IST
सार

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया जिले के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक ऑनलाइन पर्ची सेवा की वेबसाइट बनाई है। अब मरीज अपने घर से ही वेबसाइट पर पंजीकरण कर अपनी पर्ची बना सकते हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोजाना 500 से 600 के बीच ओपीडी होती है। मरीजों को घंटों तक लाइनों में ही खड़ा रहना पड़ता था। 

विज्ञापन
Kullu Hospital becomes Himachal's first medical institute with online slip facility
कुल्लू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ऑनलाइन पर्ची सिस्टम शुरू करने वाला प्रदेश का पहला चिकित्सा संस्थान बना है। जिले में यह सेवा आज से शुरू हो गई है।  पर्ची के लिए मरीजों या उनके तीमारदारों को क्षेत्रीय अस्पताल की वेबसाइट www.kulluhospital.com पर पंजीकरण करना होगा। यह वेबसाइट स्वास्थ्य विभाग ने स्वयं बनाई गई है जो आसानी से मोबाइल फोन पर खुल जाएगी। मोबाइल फोन पर पंजीकरण नंबर आएगा, जो अस्पताल में आते समय ऑनलाइन ओपीडी काउंटर पर मरीजों को दिखाना होगा। ऑनलाइन पर्ची काउंटर पर सुबह 8:00 बजे से पहले ही मरीजों की पर्ची कट जाएगी, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचते ही ओपीडी में जा सकेंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम का फायदा यह होगा कि पर्ची बनवाने के लिए अब घंटों लंबी कतारों में खड़े नहीं होना पड़ेगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया जिले के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक ऑनलाइन पर्ची सेवा की वेबसाइट बनाई है। अब मरीज अपने घर से ही वेबसाइट पर पंजीकरण कर अपनी पर्ची बना सकते हैं। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोजाना 500 से 600 के बीच ओपीडी होती है। मरीजों को घंटों तक लाइनों में ही खड़ा रहना पड़ता था। 
विज्ञापन


पोर्टल पर बताना होगा- किस दिन आना है अस्पताल
मरीजों को अपना उपचार करवाने के लिए किस दिन अस्पताल आना है, यह सब पोर्टल पर लिखना होगा। इसमें नाम, उम्र व पते सहित अन्य जानकारी देनी होगी। इस पोर्टल पर सभी ऑप्शन पहले से ही दिए होंगे। पंजीकरण करते समय यह ऑप्शन मिलेगा कि आपको किस चिकित्सक से कब जांच करवानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed