{"_id":"6124f2725586f4681f65203e","slug":"kullu-fight-between-bjp-leader-and-former-panchayat-pradhan-outside-sadar-police-station-cross-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: सदर थाना के बाहर भाजपा नेता और पूर्व पंचायत प्रधान में मारपीट, खूब चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: सदर थाना के बाहर भाजपा नेता और पूर्व पंचायत प्रधान में मारपीट, खूब चले लात-घूंसे
Tue, 24 Aug 2021 06:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Aug 2021 06:52 PM IST
सार
चायत के पूर्व प्रधान और भाजपा नेता के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों किसी बात को लेकर उलझ पड़े और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब लात-घूंसे बरसाए।
विज्ञापन
भाजपा नेता और पूर्व पंचायत प्रधान में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल जिला मुख्यालय ढालपुर में सदर थाना के बाहर मंगलवार दोपहर को पंचायत के पूर्व प्रधान और भाजपा नेता के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों किसी बात को लेकर उलझ पड़े और बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर खूब लात-घूंसे बरसाए। इसी बीच पूर्व प्रधान की पत्नी भी मारपीट में शामिल हो गईं। पुलिस आने के बावजूद दोनों एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद पुलिस इन्हें पकड़कर थाने लेकर आई। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में पूर्व पंचायत प्रधान की पत्नी मारपीट करने वाले भाजपा नेता पर कई आरोप लगाते हुए सुनाई देती हैं। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर यह विवाद हुआ है। उधर, सदर थाना कुल्लू में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन