फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kuldeep rathore statement over BJP leaders Infighting

भाजपा नेताओं की अंदरूनी कलह सार्वजनिक हुई: राठौर

Wed, 18 Nov 2020 10:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
kuldeep rathore statement over BJP leaders Infighting
कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री खुलकर सार्वजनिक मंच से एक-दूसरे के प्रति मुखर हो गए हैं। भाजपा की अंतर्कलह पर मुहर लगाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने इसे पहले ही पार्टी के लिए घातक करार दिया था।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि भाजपा की आपसी कलह हिमाचल के विकास में बहुत बड़ी बाधा साबित होगी। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अपनी पार्टी की अंदरूनी लड़ाई को कम करवाने का प्रयास करें और कांग्रेस की चिंता न करें। कांग्रेस एकजुट है और मजबूती से जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है। 

विज्ञापन

कोरोना ने धारण किया भयंकर रूप : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल में कोरोना भयंकर रूप धारण चुका है। सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रदेश में अभी तक 30740 केस आ चुके हैं, जिनमें 6778 एक्टिव मामले हैं। पिछले तीन दिन में ही प्रदेश में 1410 नए मामले आए हैं। 37 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान स्थिति पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कोरोना से निपटने को सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। 

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में राठौर ने कहा कि सरकार के बनाए कोविड सेंटर पूरी तरह भर चुके हैं। मरीजों को दूसरे वार्डों में भेजा जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। आईजीएमसी में 2 डॉक्टर 100 मरीजों की देखरेख कर रहे हैं। रिपन अस्पताल में भी डॉक्टरों की कमी है। कोविड सेंटरों में मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। उपकरणों की कमी है। कहा कि शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी जनसमूह एकत्रित कर सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।  

अनुराग ठाकुर की बात नहीं सुन रही जयराम सरकार: सुक्खू

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक मंच एक-दूसरे पर की गई छींटाकशी पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार अपनी ही पार्टी के दो बार के मुख्यमंत्री के बेटे, चार बार के सांसद और मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की बात नहीं सुन रही है।

अनुराग सिंह ठाकुर को जयराम सरकार में अपने काम न होने का रोना सार्वजनिक मंच पर रोना पड़ रहा है तो आम जनता और विपक्षी नेताओं के साथ इस प्रदेश सरकार द्वारा कैसा व्यवहार किया जा रहा होगा।  इस प्रकरण से प्रदेश की जयराम सरकार भी बेनकाब हुई है। विधायक सुक्खू ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा तत्कालीन कांग्रेस की यूपीए सरकार की देन है। लेकिन, भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से किए गए सौतेले व्यवहार के कारण विकास कार्य अधर में लटक गए।

केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा भी उनमें से एक है। भाजपा की ओर से डबल इंजन की सरकार बताकर विकास कार्य करवाने के झूठे सब्जबाग जनता को दिखा कर वोट लिए गए। आज नए कार्य स्वीकृत करना तो दूर पुराने कार्यों को भी अमलीजामा तक इस भाजपा सरकार ने नहीं पहनाया है। आज इनके ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वयं ही सार्वजनिक मंच पर जयराम सरकार की पोल खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed