{"_id":"65805c7dfd5c22aa5406f8b7","slug":"kuldeep-pathania-said-471-questions-received-for-assembly-winter-session-security-will-be-tight-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly Session: कुलदीप पठानिया बोले- विधानसभा सत्र के लिए मिले 471 सवाल, सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly Session: कुलदीप पठानिया बोले- विधानसभा सत्र के लिए मिले 471 सवाल, सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद
Mon, 18 Dec 2023 08:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Dec 2023 08:38 PM IST
सार
कुलदीप पठानिया ने कहा की हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। प्रथम दिन पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोद्गार होगा।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सत्र के लिए सदस्यों के 471 प्रश्नों की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। 348 प्रश्न तारांकित और 123 प्रश्न अतारांकित हैं। इस बार सदस्यों ने करीब 395 प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाइन दी हैं। विभिन्न नियमों में 29 विषयों की सूचनाएं भी सदन में चर्चा की लिए प्राप्त हुई हैं। सभी प्रश्नों को आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को प्रेषित किया गया है। विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सोमवार को तपोवन विधानसभा के सचिवालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पठानिया ने कहा की हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
प्रथम दिन पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोद्गार होगा। मुख्यमंत्री नवनियुक्त मंत्री परिषद के दो सदस्यों का सदन में परिचय करवाएंगे। प्रश्नों से संबंधित जो सूचनाएं सदस्यों से प्राप्त हुईं हैं, वह मुख्यत: सड़कों की दयनीय स्थिति, स्वीकृत सड़कों की डीपीआर, प्रदेश में स्कूलों, महाविद्यालय, स्वास्थ्य संस्थानों आदि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पद्पूर्ति, आउटसोर्स पर नियुक्ति बारे, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपर्ति, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रयोग की रोकथाम, इन्वेस्टर मिट, पौंग बाध विस्थापितों व सौर ऊर्जा तथा परिवहन व्यवस्था पर आधारित हैं।
विज्ञापन
सदस्यों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुख्य मुद्दों को भी प्रश्नों के माध्यम से उठाया है। पठानिया ने कहा कि विधान सभा सचिवालय तपोवन शीतकालीन सत्र के आयोजन के लिए पूरी तरह सजग है। हाल में लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के बड़े मामले के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही देखने के लिए विजिटर्स पास की व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विधायकों की संस्तुति पर ही पहले की तरह पास जारी किए जाएंगे। हालांकि, जांच को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन