फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   KL Thakur and Lakhvindra Rana came on stage after 16 months

Himachal Politics: 16 माह बाद नालागढ़ में एक मंच पर आए केएल ठाकुर और लखविंद्र राणा

Fri, 05 Apr 2024 06:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

भाजपा के हिमाचल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा का नालागढ़ में शुक्रवार को प्रवास था तो लोगों में लखविंद्र राणा और केएल ठाकुर को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। 

विज्ञापन
KL Thakur and Lakhvindra Rana came on stage after 16 months
एक मंच पर आए केएल ठाकुर और लखविंद्र राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

नालागढ़ में 16 माह बाद विधायक केएल ठाकुर और पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा एक मंच पर एक साथ नजर आए। लखविंद्र राणा को पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने पर केएल ठाकुर आजाद चुनाव लड़े और जीत गए। अब दोबारा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जब नालागढ़ आए तो पूर्व विधायक उनके स्वागत में नहीं गए, लेकिन अब प्रदेश चुनाव प्रभारी के कार्यक्रम में दोनों नेता एक मंच पर साथ-साथ दिखे।

विज्ञापन


भाजपा के हिमाचल चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा का नालागढ़ में शुक्रवार को प्रवास था तो लोगों में लखविंद्र राणा और केएल ठाकुर को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। लेकिन, दोनों एक मंच पर नजर आए। अपने भाषण में लखविंद्र राणा ने कहा कि अब नालागढ़ में भाजपा की ताकत दोगुनी हो गई है। चुनाव में पार्टी को बड़ी लीड दिलाई जाएगी। केएल ठाकुर ने भी अपने संबोधन में कहा कि वब बिना शर्त पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में आए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त 2022 में लखविंद्र राणा भाजपा में शामिल हुए थे तो उनके स्वागत समारोह से केएल और उनके समर्थकों ने दूरी बनाकर रखी थी। इसके बाद 21 सितंबर 2022 को मंच पर उन्हें एक साथ देखा गया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नालागढ़ आए थे और जयराम ने केएल ठाकुर को हाथ का इशारा करके बैठने को कहा था। जब भाजपा का टिकट लखविंदर को मिला तो केएल ठाकुर आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे और जीत गए। वह सुक्खू सरकार को समर्थन देकर कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य बन गए थे। उसके बाद वह दोबारा भाजपा में शामिल हो गए और नालागढ़ आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था। उस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आए थे, लेकिन लखविंद्र राणा और मंडल के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed