{"_id":"622f37a37d97003504528bd7","slug":"kiratpur-nerchowk-fourlane-center-approves-for-the-construction-work-of-second-phase-work-will-be-completed-by-december-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: दूसरे फेज के निर्माण कार्य के लिए केंद्र ने दी मंजूरी, दिसंबर 2022 तक पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन: दूसरे फेज के निर्माण कार्य के लिए केंद्र ने दी मंजूरी, दिसंबर 2022 तक पूरा होगा काम
Tue, 15 Mar 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh
सरोज पाठक, संवाद, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Mar 2022 05:00 AM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया है कि दूसरे फेज का निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे फेज में कैंचीमोड़ से भवाणा तक 48 किलोमीटर निर्माण कार्य होना है।
विज्ञापन
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन
- फोटो : twitter: @nitin_gadkari
विस्तार
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के दूसरे फेज के निर्माण कार्य के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया है कि दूसरे फेज का निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे फेज में कैंचीमोड़ से भवाणा तक 48 किलोमीटर निर्माण कार्य होना है। वहीं, परियोजना में बरती गईं अनियमितताओं की जांच अभी जारी रहेगी। पर्यावरण मंत्रालय ने अनियमितताओं के चलते जून 2020 में निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गडकरी के हस्तक्षेप के बाद दोबारा फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू करने की मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन
इसी बीच जून 2021 में वन भूमि पर दूसरे फेज का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मंत्रालय ने पांच शर्तें रखी थीं। शर्तें पूरी न कर पाने की वजह से निर्माण कार्य लटका हुआ था। बीते 23 फरवरी को पर्यावरण मंत्रालय की क्षेत्रीय प्राधिकार समिति की बैठक में एनएचएआई ने आग्रह किया था कि परियोजना के निर्माण को शुरू करने की अनुमति दी जाए। एनएचएआई ने कहा था कि जो शर्तें लगाई गई हैं, उनमें से तीन को पूरा कर लिया गया है। अन्य दो शर्तें भी जल्द पूरी कर दी जाएंगी। वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल अनिल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने फेज दो के निर्माण की अनुमति दे दी है। हालांकि, अभी तक उनके पास इसके आदेश नहीं पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन
तीन शर्तें पूरी
राज्य सरकार को एक प्रमाण पत्र मंत्रालय को देना था कि भविष्य में इस फोरलेन की अलाइनमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा। सरकार ने यह प्रमाण पत्र दाखिल कर दिया है। एनएचएआई ने जुर्माना राशि भर दी है। फोरलेन के बाउंड्री पिलर भी लगा दिए गए हैं। अब पेड़ों के कटान की जांच, अलाइनमेंट बदलाव करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होना शेष है।
विज्ञापन