फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kinner kailash yatra 2023 262 devotees go for holy yatra on first day

आस्था: भोले के जयकारों के साथ किन्नौर कैलाश यात्रा शुरू, 262 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

Thu, 17 Aug 2023 02:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Aug 2023 02:27 PM IST
सार

किन्नौर कैलाश यात्रा 30 अगस्त तक चलेगी। यात्रा में हर दिन करीब 300 ऑनलाइन और 150 ऑफलाइन पंजीकृत यात्रियों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
kinner kailash yatra 2023 262 devotees go for holy yatra on first day
किन्नौर कैलाश यात्रा पर जाते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

किन्नौर जिले की किन्नौर कैलाश यात्रा बुधवार से शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन 262 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। प्रशासनिक तौर पर जहां पहले इस यात्रा को स्थगित कर दिया गया था, वहीं मौसम खुलते ही जिला प्रशासन ने यात्रा को बहाल कर दिया। यात्रा बुधवार से शुरू हो गई। ग्राम पंचायत प्रधान पोवारी भूपेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया। पहले दिन यात्रा पर 262 शिव भक्तों को भेजा गया। यह वीरवार को शिवलिंग के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


गौर हो कि पहले यह यात्रा 15 अगस्त से शुरू की जानी थी, लेकिन जिले में हुई मूसलाधार बारिश के चलते इस यात्रा को जिला प्रशासन की ओर से स्थगित कर दिया गया था। बुधवार को मौसम साफ होने के चलते श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा बहाल कर दी गई है। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। यह यात्रा 30 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से यात्रियों के ठहरने और खाने की उचित व्यवस्था की गई है। किन्नौर कैलाश यात्रा संचालन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम नेगी, प्रधान पोवारी भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह यात्रा 30 अगस्त तक चलेगी। यात्रा में हर दिन करीब 300 ऑनलाइन और 150 ऑफलाइन पंजीकृत यात्रियों को भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 22 टेंट, ठहरने और खाने की पूरी व्यवस्था प्रशासन और कमेटी की ओर से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed