फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur: Sapni road remained closed for 17 hours due to landslide, stones falling from the hill

किन्नौर: भूस्खलन से 17 घंटे बंद रहा सापनी संपर्क मार्ग, पहाड़ी से गिर रहे पत्थर

Fri, 14 Jul 2023 09:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)/ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)/ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 09:25 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार छह बजे बहाल कर दिया है। बारिश के कारण जिले में पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। 

विज्ञापन
Kinnaur: Sapni road remained closed for 17 hours due to landslide, stones falling from the hill
सापनी मार्ग पर भूस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

भूस्खलन से अवरुद्ध सापनी सपंर्क 17 घंटे के बाद वाहनों की आवाजाही के बहाल हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार छह बजे बहाल कर दिया है। बारिश के कारण जिले में पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की कि बिना काम इन दिनों यात्रा ने करें। एसडीएम सांगला राकेश नेगी ने बताया कि भूस्खलन होने से सापनी संपर्क मार्ग बंद हो गया था। विभाग ने समय रहते मार्ग बहाल कर दिया है।

विज्ञापन


पशाड़ा और बधाल में चट्टानें गिरने से तीन घंटे अवरुद्ध रहा नेशनल हाईवे
 रामपुर क्षेत्र में बारिश थमने के बाद भी नुकसान का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को झाकड़ी के समीप पशाड़ा और बधाल में चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे 05 तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। गनीमत रही कि चट्टानों की चपेट में यहां से गुजर रहा कोई वाहन नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं चट्टानें गिरने के स्थान से मात्र दस से पंद्रह मीटर की दूरी पर करोड़ों की लागत से बना पुल भी था, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। नेशलन हाईवे झाकड़ी सेक्शन के जेई दिनेश शर्मा ने बताया पशाड़ा खड्ड के ऊपर से साफ मौसम में अचानक चट्टानें गिर गईं। इन्हें जेसीबी से हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया है। वहीं ज्यूरी के निकट बधाल में भी भारी भरकम चट्टान गिरने से मार्ग अवरुद्ध रहा। यहां करीब करीब डेढ़ मंजिल ऊंचे पत्थर ने सड़क को घेर लिया था। ज्यूरी सेक्शन के जेई चंद्र उनियाल ने बताया बधाल में काफी बड़ी चट्टान सड़क पर आ गई थी। चट्टान के कुछ भाग को काटने के बाद यातायात बहाल किया गया। नेशनल हाईवे के एसडीओ करतार चंद शर्मा ने बताया नेशनल हाईवे को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed