{"_id":"650154729444a72bbd0821df","slug":"kinnaur-news-nigulsari-landslide-nh-5-blocked-petrol-diesel-crisis-for-vehicles-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur News: निगुलसरी में एनएच पांचवें दिन भी बंद, किन्नौर में पेट्रोल-डीजल, जरूरी सामान की हुई किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur News: निगुलसरी में एनएच पांचवें दिन भी बंद, किन्नौर में पेट्रोल-डीजल, जरूरी सामान की हुई किल्लत
Wed, 13 Sep 2023 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भावानगर (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:40 PM IST
सार
एनएच बहाली में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर बाधा बन रहे हैं। हालांकि मार्ग बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और एनएच प्राधिकरण दोनों छोर से सड़क का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
रिकांगपिओ में पेट्रोल पंप के बाहर लगी वाहनों की कतार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
किन्नौर जिले के निगुलसरी में एनएच-5 पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो सका। किन्नौर में डीजल-पेट्रोल का संकट हो गया है। कुछ जरूरी सामान की भी किल्लत हो गई है। जिला प्रशासन ने वाहनों में तेल भरवाने की मात्रा तय कर दी है। किन्नौर के सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट ने बताया कि किन्नौर जिले में पेट्रोल और डीजल के दो टैंकर पहुंचे हैं। पेट्रोल और डीजल के लिए जिला प्रशासन ने कुछ पाबंदियां लगाई हैं।
विज्ञापन
कार के लिए पांच लीटर, मोटरसाइकिल के लिए दो लीटर, ट्रक के लिए 80 लीटर, जीप के लिए 10 लीटर और स्कूल बस को 10 लीटर तेल उपलब्ध करवाने के फरमान जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के आदेश पर पर्यटकों के वाहनों और सेब, मटर से लदे वाहनों को उपयुक्त तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
एनएच बहाली में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर बाधा बन रहे हैं। हालांकि मार्ग बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और एनएच प्राधिकरण दोनों छोर से सड़क का निर्माण कर रहा है। उधर, नेसंग में एनएच पांच बाधित होने से हजारों लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। मंगलवार को पहाड़ी से चट्टानें दरकने के कारण एनएच आवाजाही के लिए बाधित हो गया। करीब पांच घंटे तक यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
आज बारिश का अलर्ट 18 तक मौसम खराब
प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 18 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.2, बिलासपुर में 34.7, भुंतर में 34.0, सुंदरनगर-चंबा में 33.3, कांगड़ा में 33.0, मंडी में 32.6, सोलन में 30.2, नाहन में 28.6, धर्मशाला में 28.0, केलांग में 27.0, मनाली में 26.9 और शिमला में 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
मंगलवार को शिमला में सुबह के समय धूप खिली रही। दोपहर बाद शहर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।