फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur News: boulders fell on HRTC bus from Urni Dhank, three passengers injured

Kinnaur News: उरनी ढांक से एचआरटीसी बस पर गिरीं चट्टानें, तीन यात्रियों को आईं चोटें

Thu, 20 Jul 2023 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, किन्नौर
अमर उजाला नेटवर्क, किन्नौर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 10:15 PM IST
सार

किन्नौर जिले के उरनी ढांक से फिर भूस्खलन हुआ है। गुरुवार देर रात को ढांक से एचआरटीसी की रिकांगपिओ से शिमला-काजा रूट की बस चट्टानें गिर गईं। 

विज्ञापन
Kinnaur News: boulders fell on HRTC bus from Urni Dhank, three passengers  injured
एचआरटीसी बस पर गिरीं चट्टानें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उरनी ढांक से फिर भूस्खलन हुआ है। गुरुवार देर रात को ढांक से एचआरटीसी की रिकांगपिओ से शिमला-काजा रूट की बस चट्टानें गिर गईं। इससे बस वहीं फंस गई है। पत्थरों की चपेट में आने से तीन यात्रियों को चोटें आई हैं। बस को भी भारी क्षति हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना टापरी, चौकी करछम व पुलिस लाइन रिकांगपिओ से पुलिस जवानों की टीम घटनास्थल के लिए भेजी गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के अनुसार घायलों का आर्मी अस्पताल  चोलिंग में उपचार चल रहा है। बस में सवार अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है। हादसे की जानकारी घटनास्थल से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को यात्री दिनेश कुमार व तेनजिन से प्राप्त हुई।

विज्ञापन


चांगो में ट्रेक्टर पलटा; चालक की मौत, तीन घायल
वहीं, जनजातीय जिला कि पूह खंड के चांगो में नेशनल हाईवे पांच पर एक ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए चांगो अस्पताल लाया गया है। पुलिस केस दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच चांगो में जलशक्ति विभाग की विश्रामगृह के पास बुधवार को एक ट्रेक्टर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में चालक रतन बहादुर निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश बहादुर, संजू और विषम बहादुर निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना पूह में दी और सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को चांगो अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में शुरू कर दी है। डीएसपी हेड क्वार्टर नवीन झालटा ने बताया कि सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed