फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kinnaur landslide News: youth missing went to kinnaur to celebrate birthday

Kinnaur Landslide : बर्थडे मनाने किन्नौर गया ऊना का युवक लापता, दो साथी घायल

Thu, 12 Aug 2021 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 12 Aug 2021 01:35 PM IST
सार

किन्नौर जिले के निकट निगुलसरी में नेशनल हाईवे पर जबरदस्त भूस्खलन होने से एक बस समेत कई वाहन उसकी चपेट में आए हैं।

विज्ञापन
kinnaur landslide News: youth missing went to kinnaur  to celebrate birthday
रेस्क्यू में जुटे एनडीआरएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नौर जिले की निगुलसरी में नेशनल हाईवे पर हुए भयानक भूस्खलन में निकटवर्ती देहलां गांव के दो युवकों के घायल होने की खबर है। जबकि, इनके साथ गया तीसरा युवक लापता है। बताया गया है कि तीनों युवक 9 अगस्त दोपहर को लापता हुए युवक का जन्म दिन मनाने के लिए शिमला गए थे। 

विज्ञापन


शिमला से वे किन्नौर की तरफ घूमने चले गए। बुधवार को किन्नौर जिले के निकट निगुलसरी में नेशनल हाईवे पर जबरदस्त भूस्खलन होने से एक बस समेत कई वाहन उसकी चपेट में आए हैं। देहलां गांव के दोनों घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना मिल चुकी है।
विज्ञापन


वे तीनों के सकुशल घर लौटने की परमात्मा से दुआ कर रहे हैं। वरुण मेनन पुत्र सतीश चंद्र, प्रशांत पुत्र तिलक राज तथा बलराम सन्नी पुत्र सुरेश कुमार तीनों अपनी गाड़ी से शिमला के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलराम उर्फ सन्नी का जन्म दिन मनाने के लिए शिमला गए इन तीनों में से एक युवक सन्नी से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। वरुण मेनन ने हादसे के बाद अपने परिजनों से बातचीत भी की है। वरुण मेनन की माता शशि मेनन ने बताया कि उनके बेटे से बात हुई है और वह ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed