फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kinnaur landslide latest news Rescue operation underway Many bodies were recovered

किन्नौर निगुलसरी भूस्खलन: तीसरे दिन तीन और शव निकाले

Fri, 13 Aug 2021 05:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर) Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 13 Aug 2021 05:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन के तीसरे दिन रेस्क्यू टीम ने दो ओर शव निकाले हैं। अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। क्षत-विक्षत हालत में मिल रहे शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Kinnaur landslide latest news Rescue operation underway Many bodies were recovered
बचाव अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के  किन्नौर जिले में एनएच-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने के हादसे के तीसरे दिन शुक्रवार को तीन और शवों को निकाल लिया गया है। मृतकों की संख्या अब 17 पहुंच गई है।

विज्ञापन


हादसे का शिकार हुई एचआरटीसी बस के 13 यात्री अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दोपहर बाद 4:38 बजे हाईवे से से गुजर रही एचआरटीसी की बस पर पत्थर गिरने से महिला और युवक यात्री घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


घायलों को भावानगर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। सर्च ऑपरेशन में शामिल खोजी कुत्ता भी पत्थर गिरने से घायल हुआ है। हाईवे को फिलहाल आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। लापता लोगों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन अब शनिवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुक्रवार तड़के 4:00 बजे सर्च ऑपरेशन किया गया। इस दौरान शिमला से मंगवाए गए खोजी कुत्तों का भी सहारा लिया गया। पत्थरों और मिट्टी के बीच दबे लोगों को खोजने के लिए जिला प्रशासन ने खुदाई मशीन को लगाया है। 200 मीटर खड़ी चढ़ाई पर सड़क बनाकर दोनों तरफ से लापता लोगों को खोजा जा रहा है।


सर्च अभियान में जुटीं टीमों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है। लापता लोगों के परिजनों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। उधर, शाम करीब साढ़े चार बजे पहाड़ी से फिर पत्थर गिरने के बाद बचाव अभियान बंद कर दिया गया। अब शनिवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed