फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kinnaur district administration launched app for tourists to get information of places and trekking routes

एक क्लिक से किन्नौर के पर्यटन स्थल होंगे पर्यटकों के सामने

Mon, 22 Mar 2021 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
kinnaur district administration launched app for tourists to get information of places and trekking routes
एप का शुभारंभ करते उपायुक्त। - फोटो : अमर उजाला

किन्नौर जिले के पर्यटन स्थलों की जानकारी अब एक एप से मिल जाएगी। इसके अलावा एप से जिले के सभी होटलों का दूरभाष नंबर, सुविधाएं और फोटो भी दिख जाएगा। सोमवार को उपायुक्त ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र किन्नौर की ओर से तैयार किए गए एप का शुभारंभ किया। इस एप के जरिये जिला प्रशासन, पुलिस हेल्पलाइन और आपातकालीन दूरभाष नंबरों की जानकारी भी मिल जाएगी। जिले के सभी ट्रैकिंग रूट की जानकारी मानचित्र और चित्रों के माध्यम से उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


पर्यटकों को ऐसे पर्यटन स्थलों की जानकारी भी मिल जाएगी, जो अब तक पर्यटन की दृष्टि से अनछूए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश कर रहा है। जिले में पर्यटन स्थल अधोसंरचना निजी और सरकारी स्तर पर विकसित की जा रही है। जिले में करीब 10 ट्रैकिंग रूट हैं।  
विज्ञापन


इसके अलावा भी जिले में कई ऐसे ट्रैकिंग रूट हैं, जिनके प्रचार और प्रसार की जरूरत है। प्रशासन की ओर से जिले में पर्वतारोहण केंद्र खोलने का मामला सरकार, मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण से उठाया गया है। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कल्पा और जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. अवनिंद्र कुमार, सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा, जिला सूचना अधिकारी बलवंत सिंह नेगी और एडीआईओ शुभम कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed