{"_id":"64c7e6534bc16e900d09cae6","slug":"kingpin-who-supplied-chitta-to-himachal-arrested-from-punjab-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल को चिट्टा सप्लाई करने वाला सरगना पंजाब से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल को चिट्टा सप्लाई करने वाला सरगना पंजाब से गिरफ्तार
Mon, 31 Jul 2023 10:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:22 PM IST
सार
पंजाब के गिरफ्तार सप्लायर की निशानदेही पर सरगना को भी पंजाब से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोलन ला रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
चिट्टा सरगना गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चिट्टे के मामले में हिमाचल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब के गिरफ्तार सप्लायर की निशानदेही पर सरगना को भी पंजाब से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोलन ला रही है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सोलन पुलिस की विशेष टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर से 20.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस खेप के सप्लायर पवनप्रीत निवासी फरीदकोट पंजाब और इसके सह आरोपी अजय कुमार को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने सरगना का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह, निवासी फिरोजपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गुरविंदर ही दूसरे आरोपियों को चिट्टा सप्लाई करता था। दूसरे आरोपी युवाओं को चिट्टा बेचते थे। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें एक नाइजीरियन के अलावा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के आरोपी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन