फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khushwant Singh LitFest: Surgical strike on Pakistan and Kargil heroic stories

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट: पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक और कारगिल की गूंजेंगी वीर गाथाएं

Wed, 09 Oct 2019 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Khushwant Singh LitFest: Surgical strike on Pakistan and Kargil heroic stories
khushwant singh

लेखक खुशवंत सिंह की यादों को समेटे लिटफेस्ट का एक और अध्याय शुरू होने को है। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे लिटफेस्ट में शामिल होने वाले लेखकों, बुद्धिजीवियों और वक्ताओं के नाम तय हो चुके हैं। कारगिल जंग में हीरो रहे रिटायर कर्नल सोनम वांगचुक जंग के अनसुने किस्सों पर अपना वक्तव्य देंगे। कारगिल युद्ध के दौरान अहम योगदान के लिए कर्नल वांगचुक को युद्ध के दौरान दिए जाने वाले दूसरे सबसे बड़े सैनिक सम्मान महावीर चक्र से नवाजा गया है।

विज्ञापन


वांगचुक ने लद्दाख से जुड़े अहम हिस्से ककसाल इलाके को जीतने में अहम भूमिका अदा की थी। 18 हजार फीट ऊंचाई पर बैठे दुश्मनों को नष्ट करने व चोटी जीतने का दायित्व उन्हें मिला था। यह एक सीधी ढलान थी और कर्नल की टुकड़ी को अपना सब कुछ दांव पर लगाकर इसे जीतना था। वहीं, वर्ष 2016 में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की गाथाएं भी इस लिटफेस्ट में गूंजेंगी।
विज्ञापन


लिटफेस्ट वक्ताओं की सूची में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा को भी आमंत्रित किया गया है। पाकिस्तान में घुसकर देश के दुश्मनों के खातमे की रणनीति बनाने वाले हुड्डा सर्जिकल स्ट्राइक मिशन का बखान करेंगे। लेफ्टिनेंट हुड्डा वर्ष 1976 में भारतीय सेना का हिस्सा बने थे। अपनी 40 साल के कार्यकाल में उनका ज्यादातर जीवन देश की सीमाओं पर ही गुजरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के उत्तरी कोर की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की योजना और उसे अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है। खुशवंत सिंह के बेटे राहुल सिंह ने बताया कि इस बार लिटफेस्ट में देश से जुड़े हर रंग और चर्चा के विषय को शामिल किया जा रहा है। ज्वलंत मुद्दों पर बेहद सटीक चर्चा सुनने को मिलेगी।

जावेद अख्तर भी होंगे शामिल

Khushwant Singh LitFest: Surgical strike on Pakistan and Kargil heroic stories
javed akhtar

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट का अंतिम प्रारूप तैयार हो गया है। इसमें जावेद अख्तर भी शामिल हो रहे हैं। इनके अलावा शर्मिला टैगोर, शबाना आजमी, मनीषा कोइराला, गुलशन ग्रोवर, बीएन गोस्वामी, गिलेस टिलोस्टन, सागरिका घोष, शांतनुराय चौधरी, नवतेज सरना, रामीन जहांबेलू, कर्नल सतीश त्यागी, अशोक अलेक्सजेंडर, सादिया धालवी, अनुराग त्रिपाठी, रचना विष्ट रावत, विष्णु सोम, स्वपना लिडले, रश्मी सक्सेना, प्रियंका पाठक नरैन, मिन्नी वैद, नयनधारा सगहल, मिलक देवशर, अमरदीप सिंह, युशिनोर मजूमदार, गणेश सैली, राधा कुमार, तलवीन सिंह, बच्ची ककारिया, बिंदू पुरी, पूजा पोधर मरवाह, सत्या सरन, विवेक काटजू, उदय भास्कर, डॉ. किरण चड्ढा, सैफ मोहम्मद, नवीन वी चावला, नवदीप सूरी, संदीप सेन, स्वाति चोपड़ा व जनरल अताहसनैन शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed