फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khushwant Singh Litfest from October 18, Kishore Kumar will be in the spotlight

Khushwant Singh LitFest: कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट 18 अक्तूबर से, चर्चा में रहेंगे किशोर कुमार

Tue, 17 Sep 2024 10:37 AM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Sep 2024 10:37 AM IST
सार

खुशवंत सिंह की याद में 13वां लिटरेचर फेस्टिवल (लिटफेस्ट) इस बार 18 से 20 अक्तूबर तक होगा। लचीलापन और नवीकरण इस बार का थीम रहेगा। 

विज्ञापन
Khushwant Singh Litfest from October 18, Kishore Kumar will be in the spotlight
कसौली में होगा खुशवंत सिंह लिटफेस्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी कसौली में जाने-माने लेखक खुशवंत सिंह की याद में 13वां लिटरेचर फेस्टिवल (लिटफेस्ट) इस बार 18 से 20 अक्तूबर तक होगा। लचीलापन और नवीकरण इस बार का थीम रहेगा। कसौली क्लब में होने वाले 13वें खुशवंत सिंह लिटफेस्ट देश-विदेश की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। इसके लिए आयोजकों ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इसमें कौन-कौन की हस्तियां भाग लेंगी। यह एकमात्र लिटफेस्ट है, जो भारत के महान लेखक खुशवंत सिंह के नाम पर आधारित है। इसके अलावा लंदन में भी खुशवंत सिंह के नाम से लिटफेस्ट होता है। जानकारी के अनुसार इस बार अनिरुद्ध भट्टाचार्य की ‘किशोर कुमारः द अल्टीमेट बायोग्राफी’ पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


इसमें भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार की जीत साहित्यिक उत्कृष्टता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। इस बार भी अनिरुद्ध भट्टाचार्य की उपलब्धियों पर चर्चा होगी। इसके लिए कई साहित्यकार भी इसमें पहुंचेंगे। बीते वर्ष देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के  पति पराकला प्रभाकर की विवाद किताब की खूब चर्चा हुई थी। इसके अलावा उज्जल दोसांज, इंद्राणी मुखर्जी, इयान कार्डोजो समेत कई नामचीन हस्तियां चर्चा में रहीं थीं। खुशवंत सिंह के साहित्य के क्षेत्र में दिए गए योगदान व  कसौली के प्रति लगाव को देखते हुए उनके बेटे व लेखक राहुल  सिंह ने 2012 में ही अपने पिता के जिंदा रहते लिटफेस्ट शुरू कर  दिया था। गौरतबल है कि प्रसिद्ध लेखक रहे खुशवंत सिंह का कसौली के अपर मॉल रोड पर राज विला नाम से आज भी बंगला है, जिसमें वह अकसर रहने के आते थे। वह कसौली को अपना दूसरा घर मानते थे। ट्रेन टू पाकिस्तान पुस्तक के कई हिस्से भी उन्होंने राज विला में ही लिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed