फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khelo India University Games: Himachal's daughters won gold medal in Kabaddi

Khelo India University Games: कबड्डी में हिमाचल की बेटियों ने जीता स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र को दो अंकों से हराया

Thu, 22 Feb 2024 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 05:56 PM IST
सार

खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि खेलो इंडिया में पूरे देश की आठ टीमों ने क्वालीफाई किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पहली बार क्वालीफाई किया। 

विज्ञापन
Khelo India University Games: Himachal's daughters won gold medal in Kabaddi
कबड्डी वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण पदक जीता। - फोटो : संवाद

विस्तार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के कबड्डी वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण पदक जीता है। यूनिवर्सिटी की ओर से खेलने वाली सभी खिलाड़ी हिमाचल की रहीं। सभी खिलाड़ी नालागढ़ के राजपुरा स्थित खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण ले रही हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इस मुकाबले को 33-31 से जीता। साक्षी शर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। असम के गुवाहटी में हुई खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और महाराष्ट्र की भारतीय विद्यापीठ के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम रेड तक मुकाबला किसी के पक्ष में जा सकता था, लेकिन चंडीगढ़ विवि की कप्तान साक्षी शर्मा ने अंतिम रेड में अंक लेकर टीम को विजेता बनाया।

विज्ञापन


सिरमौर के शिलाई के रहने वाले साक्षी शर्मा के नेतृत्व में अंकिता चंदेल, तनवी लूकटा, शानवी, कृतिका, प्रिया, लूना, शिवानी ठाकुर, रिद्धम, शगुन नायक, महक चंदेल और अनिशा टीम में शामिल रहीं। यह सभी खिलाड़ी नालागढ़ के राजपुरा स्थित खेलो इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं। खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि खेलो इंडिया में पूरे देश की आठ टीमों ने क्वालीफाई किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पहली बार क्वालीफाई किया। इस टीम में सभी हिमाचल की महिला खिलाड़ी थीं। पहली बार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम ने गोल्ड जीता। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

खेलो इंडिया विवि स्पर्धा में मुक्के बरसाएंगी श्रीतिमा
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड प्रशिक्षण संस्थान नोगली की छात्रा श्रीतिमा ठाकुर खेलो इंडिया विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी। श्रीतिमा ने विश्वविद्यालय स्तर पर कई मेडल जीते हैं। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक विकास भी जरूरी है। श्रीतिमा ठाकुर की इस उपलब्धि के लिए उन्होंने 5,100 प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। वर्तमान सत्र 2022-2024 में कुल मिलाकर 35 प्रशिक्षु छात्र और छात्राओं ने टेट, सीटेट, नेट और जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। डॉ. शर्मा ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं को 2,100 रुपये प्रोत्साहन राशि और प्रशंसा-पुरस्कार देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed