फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Keylong: Examination for admission to the country's highest Navodaya Vidyalaya on April 30

केलांग: देश के सबसे ऊंचे नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल को परीक्षा

Wed, 27 Apr 2022 12:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Apr 2022 12:01 PM IST
सार

प्रधानाचार्य रतन नेगी ने बताया कि जवाहर नवोदय के लिए 30 अप्रैल सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रवेश परीक्षा आरंभ होगी। बच्चे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रवेश परीक्षा देंगे। नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा हाल में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Keylong: Examination for admission to the country's highest Navodaya Vidyalaya on April 30
जवाहर नवोदय विद्यालय लरी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के समदो बॉर्डर से मात्र सात किमी दूरी पर देश में सबसे ऊंचाई पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय लरी के लिए प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। परीक्षा जिले के तीन केंद्रों में करवाई जाएगी। प्रधानाचार्य रतन नेगी ने बताया कि जवाहर नवोदय के लिए 30 अप्रैल सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रवेश परीक्षा आरंभ होगी। बच्चे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रवेश परीक्षा देंगे। नेगी ने कहा कि विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे तक परीक्षा हाल में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा देने वाले बच्चो को अपने क्षेत्र के स्कूल मुख्य अध्यापक या प्रधानाचार्य से रोल नंबर स्लिप को सत्यापित कर लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया इस बार लाहौल-स्पीति में कुल 303 बच्चों को रोलनंबर जारी किए गए हैं। इनमे केलांग से 40, उदयपुर 74 और काजा से 189 बच्चे शामिल हैं। प्रवेश परीक्षा में मेरिट में आने वाले 40 बच्चों को स्कूल में दाखिला मिलेगा। लाहौल-स्पीति के केलांग, उदयपुर और काजा में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। नेगी ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


समदो सीमा से सात किमी दूर है जेएनवी लरी
लाहौल-स्पीति का जवाहर नवोदय विद्यालय लरी समदो बॉर्डर से मात्र सात किलोमीटर की दूरी पर है। जबकि स्कूल समुद्रतल से करीब 11500 फीट ऊंचाई पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed