फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Keylong: 90 tourists stranded for four days amid snowfall, administration launched rescue operation

केलांग: बर्फबारी के बीच चार दिन से फंसे 90 सैलानी, प्रशासन ने चलाया बचाव अभियान

Fri, 07 Jan 2022 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jan 2022 05:32 PM IST
सार

लाहौल प्रशासन ने जिला प्रशासन कुल्लू और बीआरओ की मदद से सैलानियों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया है। फंसे हुए जिन सैलानियों के पास फोर-वाई-फोर वाहन हैं, वे अपनी गाड़ियों से मनाली की तरफ निकल रहे हैं। अन्य सैलानियों को जिला प्रशासन के वाहनों से निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Keylong: 90 tourists stranded for four days amid snowfall, administration launched rescue operation
बर्फ से लदी लाहौल घाटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी के बीच 90 सैलानी पिछले चार दिन से फंसे हैं। इसकी सूचना शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन लाहौल ने दी। बताया जा रहा है कि इनमें एक स्थानीय महिला मरीज भी शामिल है। महिला को कुल्लू रेफर किया गया है। लाहौल प्रशासन ने जिला प्रशासन कुल्लू और बीआरओ की मदद से सैलानियों को सुरक्षित निकालने का अभियान चलाया है। फंसे हुए जिन सैलानियों के पास फोर-वाई-फोर वाहन हैं, वे अपनी गाड़ियों से मनाली की तरफ निकल रहे हैं। अन्य सैलानियों को जिला प्रशासन के वाहनों से निकाला जा रहा है। ये सैलानी सिस्सू से केलांग के बीच फंसे हैं। इन्होंने होटलों और होम सटे में पनाह ली है। 

विज्ञापन


एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने बताया कि अधिकतर सैलानी बाहरी राज्यों के हैं। ये सैलानी फोर-वाई-फोर वाहनों से लाहौल पहुंचे हैं। बताया कि बर्फबारी के कारण अटल टनल बंद होने से लाहौल के विभिन्न हिस्सों में करीब 90 लोग फंसे हैं। ये सभी लोग सुरक्षित हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कुल्लू प्रशासन के साथ बीआरओ की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन

नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू तक पहुंचाए सैलानी

एसडीएम ने बताया कि केलांग में फंसे अधिकतर सैलानियों को नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू नर्सरी तक पहुंचाया गया है। खराब मौसम के बीच बचाव अभियान में खुद एसडीएम प्रिया नागटा के साथ डीएसपी हेमंत और परियोजना अधिकारी मनोज कुमार भी शामिल रहे। प्रिया नागटा ने बताया कि देर शाम तक सभी लोगों को  मनाली पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed