फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kejriwal 'big liar', his ministers 'bigger liars', says Union minister Anurag Thakur

Anurag Thakur: भाजपा नेता बोले- झूठ बोलने में माहिर हैं केजरीवाल, मंत्री उनसे भी बड़े झूठे

Mon, 22 Aug 2022 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)/देहरागोपीपुर/डाडासीबा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)/देहरागोपीपुर/डाडासीबा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Aug 2022 06:23 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का सरगना और सिसोदिया को मुख्य आरोपी बताया। कहा कि चार दिन हो गए सवाल पूछते हुए, केजरीवाल का कोई जबाव नहीं आया।

विज्ञापन
Kejriwal 'big liar', his ministers 'bigger liars', says Union minister Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने में माहिर हैं और मंत्री उनसे भी बड़े झूठे हैं। कांगड़ा में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बात कही। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने दावा किया था कि भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की पेशकश की थी और आप को तोड़ने के एवज में उनके खिलाफ सभी केस भी बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सिसोदिया के इस दावे पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में केजरीवाल मॉडल का पर्दाफाश हो चुका है। केजरीवाल सरकार पैसे बटोरने के लिए दिल्ली में शराब ठेके खोलने के लिए जुटी है। मोहल्ला क्लीनिक को मोहल्ला ठेका में बदलना यही केजरीवाल का मॉडल बन गया है। अब आलम कुछ ऐसा है कि मोहल्ला क्लीनिक में दवाई तो नहीं मिलती, लेकिन मोहल्ला ठेकों में शराब आसानी से उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक स्वराज नाम की किताब है। जिसके लेखक अरविंद केजरीवाल हैं। इसमें वह लिखते हैं कि सरकारें जनता से नहीं पूछ रही हैं। शराब के ठेके सरकारें बांटती हैं और पैसे कमा लेती हैं। जिससे भ्रष्टाचार होता है। अब मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या अब आपने विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार ने किससे पूछकर शराब के ठेके खोले। अगर ठेके खोले तो कितने पैसे खाए, ये भी बताएं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां पर पहले दो फीसदी कमीशन थी। वहां अब 12 फीसदी कमीशन कर दी। 144 करोड़ रुपये ठेके वालों को वापस कर दिए। 20 करोड़ रुपये अरनेस्ट मनी डिपॉजिट के भी वापस कर दिए। केजरीवाल बताएं ये किसकी जेब में पैसा गया। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि चार दिन हो गए सवाल पूछते हुए, केजरीवाल का कोई जबाव नहीं आया। दिल्ली की केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। पूरी दिल्ली में नया स्कूल या कॉलेज खुला नहीं, लेकिन गली-गली और मोहल्ले में शराब खाना खोल दिया गया है। अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का सरगना और सिसोदिया को मुख्य आरोपी बताया।


परिवार बढ़ता है तो विरोध होना स्वाभाविक : अनुराग
कांगड़ा के विधायक पवन काजल के भाजपा में शामिल होने के कारण पार्टी में हो रहे विरोध के बारे में पूछने पर अनुराग ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में जब भी कोई परिवार बढ़ता है तो उसका विरोध होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और खुशहाली चाहती है। इसलिए प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पुन: बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed