फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Karwa Chauth 2021 Date: Hike in prices of karwa and coconut in shimla

शिमला: महंगाई के बावजूद करवाचौथ में शहर के व्यापारियों की चांदी

Fri, 22 Oct 2021 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Oct 2021 01:00 PM IST
सार

महंगाई के बावजूद शहर के बाजारों में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। भारी संख्या में महिलाएं बाजारों में करवे खरीदने पहुंच रही हैं। बाजारों में इन दिनों करवे पंद्रह रुपये में मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2021 Date: Hike in prices of karwa and coconut in shimla
लोअर बाजार में करवाचौथ के लिए करवे की दुकान सजाए बैठी महिला। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति की दीर्घ आयु के लिए सुहागिनें रविवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। करवाचौथ में इस्तेमाल होने वाले करवे और नारियल इस बार महंगे मिल रहे हैं। बाजारों में मिट्टी के करवे के दाम पांच रुपये और नारियल के दाम दस रुपये बढ़े हैं। 

विज्ञापन


महंगाई के बावजूद शहर के बाजारों में महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। भारी संख्या में महिलाएं बाजारों में करवे खरीदने पहुंच रही हैं। बाजारों में इन दिनों करवे पंद्रह रुपये में मिल रहे हैं। बीते वर्ष यह दस रुपये में बिक रहे थे। शिमला व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष राज किशोर ने बताया कि बाजारों में अंबाला, सरकाघाट और बिलासपुर से करवे बेचे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं की मांग के अनुसार उन्हें सारा सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछले साल नारियल तीस से चालीस रुपये में बिक रहा था, इस बार नारियल 50 रुपये में बिक रहा है। चूड़ी, बिंदी, डिजाइनर कंगन, नेल पालिश, आदि सामान की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा-कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि 24 अक्तूबर को पांच साल बाद शुभ योग बन रहा है। व्रत वाले दिन रोहिणी नक्षत्र में होगा। रविवार को करवाचौथ आ रहा है तो सूर्य देव की कृपा भी महिलाओं पर रहेगी। बताया कि महिलाओं को इस दिन लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। यह दोनों रंग शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा जिनकी नई शादी हुई है वह शादी का जोड़ा भी पहन सकती हैं। आजकल बाजारों में करवाचौथ को लेकर रौनक छाई हुई है।


8.01 बजे पर निकलेगा करवाचौथ का चांद 
करवाचौथ व्रत 24 अक्तूबर को होगा। शाम 6:55 से 8:51 बजे तक महिलाएं करवाचौथ की पूजा कर सकती हैं। शिमला में रात 8: 01 बजे चंद्रोदय होगा। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी। बताया कि इस दिन चतुर्थी तिथि 3:01 से शुरू होकर 25 अक्तूबर को चुर्तथी तिथि समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed