फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kargil Vijay Diwas: Tributes paid to martyrs at Shaheed Smarak Dharamshala, program also held in Kullu

कारगिल विजय दिवस: शहीद स्मारक धर्मशाला में बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि, प्रदेशभर में हुए कार्यक्रम

Fri, 26 Jul 2024 02:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/कुल्लू/बिलासपुर/सुंदरनगर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/कुल्लू/बिलासपुर/सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2024 02:47 PM IST
सार

 कारगिल विजय दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। शहीद स्मारक धर्मशाला में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: Tributes paid to martyrs at Shaheed Smarak Dharamshala, program also held in Kullu
शहीद स्मारक धर्मशाला में बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : संवाद

विस्तार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुए। कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीद स्मारक धर्मशाला में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सेना के आला अधिकारी, पूर्व सैनिक, एनसीसी के कैडेट्स समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, जिला मुख्यालय कुल्लू में हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग कुल्लू व लाहौल-स्पीति की ओर से विजय दिवस मनाया गया। कारगिल युद्ध में बलिदान हुए जवानों और इसमें शामिल सैनिकों के शौर्य को याद किया गया। साथ ही बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित पूर्व सैनिकों व जनसमूह को देश व वीर जवानों के गौरव को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी, लीग के चैयरमेन ब्रिगेडियर टीसी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर बिलासपुर में बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
 वीर जवानों के त्याग व बलिदान के कारण ही राष्ट्र की शहीद स्मारक बिलासपुर में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की उपस्थिति में देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि सभी बलिदानियों का कर्ज हम पर है। भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर हम सभी को गर्व है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं। श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस अधीक्षक विवेक चहल सहित सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिदानी नरेश कुमार व राजेश चौहान की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ शुक्रवार को सुंदरनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल सहित बड़ा संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने नरेश चौक पर कारगिल बलिदानी नरेश कुमार की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विधायक ने बलिदानी नरेश कुमार की माता सत्या देवी को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में राकेश जम्वाल ने कहा कि सुंदरनगर के धनेश्वरी गांव में अमीचंद व सत्या देवी के घर पैदा हुए बलिदानी नरेश कुमार प्रतिभाशाली होने के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत थे। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 19 अक्तूबर 1996 में भारतीय सेना की ग्रेनेडियर रेजिमेंट में सेवा करना आरंभ किया था। 1999 में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ और अपनी वीरता और शौर्य का अदम्य प्रदर्शन करते हुए वह 13 जून 1999 को बलिदान हो गए थे। उन्होंने का कि देश कभी भी नरेश कुमार की शहादत को भूल नहीं सकता है।

विज्ञापन

कारगिल में लिखी थी शौर्य और बलिदान की गाथा: अमरजीत सिंह
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को हमीरपुर के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर और अन्य अधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की व हिमाचल प्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने भी सलामी दी। इस अवसर पर शहीद सैनिकों को नमन करते हुए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व भारत के वीर सैनिकों ने कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर अदम्य साहस और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की एक ऐसी गाथा लिखी थी, जिसे भारतवासी कभी भी नहीं भुला सकते। इस युद्ध में भारत के वीर सैनिकों ने बेहद कठिन परिस्थितियों में जीत हासिल करके दुश्मन को एक बार फिर यह चेतावनी दी थी कि हमारी सीमाओं की ओर कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed