फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kangra woh flood update today: Three more dead bodies were found buried under the rdebris

कांगड़ा: मलबे में दबे तीन और शव निकाले, तीसरे दिन भी जारी रहा तलाशी अभियान

Wed, 14 Jul 2021 11:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Jul 2021 11:17 PM IST
सार

सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में वोह की रुलेहड़ पंचायत में चार परिवारों के 10 लोग लापता हो गए थे। मंगलवार को मलबे से निकाले भाई-बहन ममता और कार्तिक का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
kangra woh flood update today: Three more dead bodies were found buried under the rdebris
वोह में तीसरे दिन भी जारी रहा बचाव अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा की रुलेहड़ पंचायत में सोमवार को भारी बारिश के बाद आई प्राकृतिक आपदा में 15 लोग लापता हो गए थे। इनमें से पांच लोगों को उसी दिन सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि 10 लोग मलबे में दब गए थे। मंगलवार को पांच और बुधवार को तीन शव निकाले गए हैं, जबकि दो अभी लापता हैं। डेढ़ साल की शबनम पुत्री विजय कुमार, कंचना देवी पत्नी मेघराज और भीम सिंह का शव निकाला गया है। एनडीआरएफ का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


 सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में वोह की रुलेहड़ पंचायत में चार परिवारों के 10 लोग लापता हो गए थे। मंगलवार को मलबे से निकाले भाई-बहन ममता और कार्तिक का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। मलबे में दबे मस्तो देवी (40), शकुंतला देवी (60), ममता (21), कार्तिक (16), शिव प्रसाद (30), कांचना देवी (45) और भीमसेन (45) और शबनम (18 माह) का  शव बरामद किया गया है। उधर, बारिश के कारण औट-लारजी-सैंज मार्ग पागलनाला में बाढ़ आने से दस घंटे तक बंद रहा। टमाटर, गोभी और नाशपाती से भरे वाहन भी इस दौरान फंसे रहे। 
विज्ञापन


अपने दूसरे बेटे का मुंह भी नहीं देख पाए शिव प्रसाद
 शाहपुर उपमंडल की वोह घाटी की रुलेहड़ पंचायत में हुए भूस्खलन में दबे शिव प्रसाद अपने नवजात दूसरे बच्चे का मुंह तक भी नहीं पाए। बिना अपने नवजात बच्चे को देखे ही वह और उनके पिता भूस्खलन की चपेट में आ गए। बता दें कि हादसे से पांच दिन पहले ही शिव प्रसाद की पत्नी ने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। पत्नी और उनकी मां टांडा मेडिकल कॉलेज में बच्चे के साथ थे। इस कारण तीनों इस बड़े हादसे से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मांझी खड्ड में कूदी महिला, मौत

उधर, पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक महिला ने मांझी खड्ड के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव शीला चौक के समीप भटेहड़ में बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला-खनियारा सड़क पर जुहल में मांझी पुल से कूदकर महिला ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। धर्मशाला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भटेहड़ में महिला का शव बरामद कर लिया है। मृतक महिला की पहचान विक्रमा देवी (55) पत्नी बुद्धि सिंह निवासी सिद्धबाड़ी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लकेर जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। धर्मशाला थाना के एसएचओ राजेश कुमार ने कहा कि सुबह 10 बजे के करीब महिला की मांझी खड्ड में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम शव की तलाश में जुट गई थी। वहीं शीला चौक के समीप भटेहड़ में महिला का शव खड्ड में बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर धर्मशाला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed