फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra's Shuvansh opens Himachal's account by winning silver medal in Khelo India

Kangra News: खेलो इंडिया में कांगड़ा के शुवंश ने रजत पदक जीतकर खोला हिमाचल का खाता

Fri, 10 Feb 2023 10:43 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Feb 2023 10:43 AM IST
सार

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 96 किलो वर्ग में शुवंश ठाकुर ने स्नैच में  124 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 153 किलोग्राम भार वेटलिफ्टिंग में पहला मेडल हासिल किया है। शुवंश ठाकुर ने प्रतियोगिता में कुल 277 किलो भार उठाया।

विज्ञापन
Kangra's Shuvansh opens Himachal's account by winning silver medal in Khelo India
शुवंश ने रजत पदक जीतकर खोला हिमाचल का खाता - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्यप्रदेश में चल रही खेलो इंडिया यूथ की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांगड़ा के 17 वर्षीय शुवंश ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का खाता खोल दिया है।  गुरुवार को वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 96 किलो वर्ग में शुवंश ठाकुर ने स्नैच में  124 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 153 किलोग्राम भार वेटलिफ्टिंग में पहला मेडल हासिल किया है। शुवंश ठाकुर ने प्रतियोगिता में कुल 277 किलो भार उठाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के मुकाबले चार किलो भार अधिक उठाया है। हिमाचल के सोलन के रहने वाले गोल्डी खान का मुकाबला शुक्रवार को होगा। 17 वर्षीय गोल्डी खान प्रतियोगिता में 102 किलो वर्ग में भाग लेंगे। 

विज्ञापन


    इससे पहले तमिलनाडु में राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांगड़ा के शुवंश ठाकुर ने यूथ वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। जिसमें बाद उनका चयन खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हुआ था। तमिलनाडु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नूरपुर के खन्नी के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 वर्षीय शुवंश ठाकुर ने यूथ वर्ग की प्रतियोगिता में 276 किलो भार उठाकर गोल्ड मेडल जीता  था। पिछले वर्ष कांगड़ा के इंदौरा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शुवंश ठाकुर ने सबसे अधिक भार उठाया था। 
विज्ञापन

प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव राज कुमार जंवाल ने कहा कि ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शुवंश ठाकुर ने सिल्वर मेडल हासिल किया है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के एक और युवा गोल्डी खान 102 किलो वर्ग में शुक्रवार को भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed