कांगड़ा: चुनाव से पहले बगलामुखी मंदिर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल/धर्मशाला (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:05 PM IST
सार
चन्नी शनिवार शाम को विशेष विमान से दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां उन्हें हिमाचल पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गगल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद चन्नी योल के पास एक पांच सितारा होटल में आराम के लिए गए। करीब 8:30 बजे वह परिजनों सहित रानीताल के पास बगलामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने बगलामुखी मंदिर में पूजा की।
- फोटो : अमर उजाला