फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kangra news: vocational courses will started in himachal pradesh 128 government schools

Kangra News: हिमाचल के 128 और स्कूलों में शुरू होंगे व्यावसायिक कोर्स

Sat, 14 Jan 2023 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Jan 2023 10:41 AM IST
सार

128 नए स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स शुरू होने से प्रदेश में ऐसे स्कूलों की संख्या 1,282 हो जाएगी। मौजूदा समय में प्रदेश में करीब 15 से व्यावसायिक कोर्स स्कूलों में चल रहे हैं।

विज्ञापन
kangra news: vocational courses will started in himachal pradesh 128 government schools
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूबे के 128 और नए स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स शुरू होंगे। आगामी शैक्षणिक सत्र से इसे शुरू करने की योजना है। विषयों को पढ़ाने जाने वाले स्कूलों का चयन किया जा चुका है। किस स्कूल में कौन का कोर्स शुरू करना है। इस पर चर्चा चली हुई है। प्रदेश में अभी तक 1,154 स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स चलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


128 नए स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स शुरू होने से प्रदेश में ऐसे स्कूलों की संख्या 1,282 हो जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा को शुरू करने से पहले स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या और वहां पर मौजूद ढांचे को देखा जा रहा है। मौजूदा समय में प्रदेश में करीब 15 से व्यावसायिक कोर्स स्कूलों में चल रहे हैं। इनमें टेलरिंग, ब्यूटीशियन, प्लंबिंग, आईटी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मल्टी स्किल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


कांगड़ा के 30 स्कूल चिन्हित
शैक्षणिक सत्र 2023-24 से प्रदेश के 128 और स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स शुरू किए जाएंगे। कांगड़ा के करीब 30 से स्कूलों में भी यह कोर्स शुरू होंगे। जिन स्कूलों में व्यावसायिक कोर्सों को शुरू करना है, उन्हें चिहिन्त कर लिया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों व्यावसायिक कोर्सों को शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. जोगिंद्र सिंह, समन्वयक, व्यावसायिक शिक्षा, कांगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed