फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News: Chandigarh flight cancelled, Mumbai passengers uproar at Gaggal airport

Kangra News: चंडीगढ़ की उड़ान रद्द, गगल हवाई अड्डे पर मुंबई के यात्रियों का हंगामा

Wed, 21 Jun 2023 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jun 2023 06:02 PM IST
सार

 मुंबई के रहने वाले राकेश गुप्ता, भरत गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, रिंकी गुप्ता, मोनिका भदौरिया और पूजा सिंह ने बताया कि उन्हें गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और वहां से कनेक्टेड फ्लाइट से मुंबई जाना था, लेकिन एलायंस एयर के विमान सेवा रद्द हो जाने के कारण अब एलायंस एयर पल्ला झाड़ रही है।

विज्ञापन
Kangra News: Chandigarh flight cancelled, Mumbai passengers uproar at Gaggal airport
चंडीगढ़ की उड़ान रद्द होने से यात्री हुए परेशान। - फोटो : संवाद

विस्तार

 गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली एलायंस एयर विमान सेवा रद्द हो जाने से चंडीगढ़ जाने वाले छह यात्रियों ने हंगामा कर दिया। मुंबई के रहने वाले राकेश गुप्ता, भरत गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, रिंकी गुप्ता, मोनिका भदौरिया और पूजा सिंह ने बताया कि उन्हें गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ और वहां से कनेक्टेड फ्लाइट से मुंबई जाना था, लेकिन एलायंस एयर के विमान सेवा रद्द हो जाने के कारण अब एलायंस एयर पल्ला झाड़ रही है। यात्रियों का कहना था कि 7:00 बजे गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 9:30 बजे उनकी चंडीगढ़ की फ्लाइट थी। उन्होंने एलायंस एयर विमान सेवा पर परेशान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि की दूसरी कंपनी की विमान सेवा में जाने से उनके अब चार हजार रुपये प्रत्येक यात्री के हिसाब से ज्यादा खर्च हो रहे हैं। यात्री एलायंस एयर कंपनी से ज्यादा लगने वाले पैसे की भी मांग कर रहे थे। जब इस बारे गगल हवाई अड्डा स्थित एलायंस एयर के प्रबंधक मिलन गुरुंग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ओप्रेशनल रिजन के कारण एलायंस एयर का विमान दिल्ली से ही नहीं आया। उन्होंने बताया कि इन छह यात्रियों को उन्होंने दिल्ली से आई एलायंस एयर की दूसरी विमान सेवा से दिल्ली भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed