फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra lok sabha election result 2024: Rajiv Bhardwaj, Anand Sharma

Kangra Lok Sabha Result 2024: कांगड़ा सीट से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज ने दर्ज की बड़ी जीत

Tue, 04 Jun 2024 06:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2024 06:55 PM IST
सार

राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से पराजित किया। भारद्वाज को 6,32,793 वोट मिले। 

विज्ञापन
Kangra lok sabha election result 2024: Rajiv Bhardwaj, Anand Sharma
डॉ. राजीव भारद्वाज, आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में कांगड़ा से भाजपा के डॉ. राजीव भारद्वाज ने हिमाचल में बड़ी जीत हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया था। राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 2,51,895 मतों से पराजित किया। भारद्वाज को 6,32,793 वोट मिले। वहीं आनंद शर्मा को 3,80,898 वोट मिले हैं। संसदीय सीट पर 6372  ने नोटा दबाया यानि (किसी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। 58 वर्षीय डॉ. भारद्वाज पिछली जयराम सरकार के कार्यकाल में कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुके हैं। वह वर्तमान में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वह पेशे से निजी चिकित्सक हैं। मूल रूप से कांगड़ा जिले नूरपुर के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर भाजपा जीत का चौका लगाने में कामयाब रही। कद्दावर नेता आनंद शर्मा के जरिये भाजपा के विजय रथ को थामने की कोशिश में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी। नतीजे ने साफ कर दिया की कांगड़ा-चंबा के मतदाताओं में मोदी नाम का अंडर करंट रहा। स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी के मुद्दे को भी तवज्जो मिली। राष्ट्रीय राजनीति के चर्चित चेहरे आनंद शर्मा की कद्दावर छवि भी मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed