फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Gaggal airport expansion 19 government institutions will also be displaced

गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण: 19 सरकारी संस्थान भी उजड़ेंगे, झिकली इच्छी पंचायत में सबसे ज्यादा आठ संस्थान जद में

Wed, 27 Dec 2023 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Dec 2023 12:58 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पुनर्वास और पुन:स्थापन के लिए एक योजना बनाई है। इस योजना को जिला प्रशासन ने मंगलवार को एयरपोर्ट की जद में आने वाली पंचायतों के प्रधानों के साथ साझा किया।

विज्ञापन
Kangra Gaggal airport expansion 19 government institutions will also be displaced
गगल एयरपोर्ट कांगड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

गगल एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तारीकरण के कारण झिकली इच्छी ग्राम पंचायत से सबसे अधिक आठ सरकारी संस्थान जद में आएंगे। इसके अलावा कठुमा, गगल, सनौरा और रछियालु पंचायत से भी सरकारी संस्थानों का अस्तित्व खत्म होगा। एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले इन संस्थानों को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट प्रभावित पंचायतों के प्रधानों के साथ पुनर्वास और पुनःस्थापन (आरएंडआर) प्लान को लेकर बैठक की।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए पुनर्वास और पुन:स्थापन के लिए एक योजना बनाई है। इस योजना को जिला प्रशासन ने मंगलवार को एयरपोर्ट की जद में आने वाली पंचायतों के प्रधानों के साथ साझा किया। जिला प्रशासन की ओर से जारी आरएंडआर प्लान में झिकली इच्छी पंचायत से सबसे अधिक आठ सरकारी संस्थान एयरपोर्ट विस्तार की जद में आएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान पंचायत भवन, किसान भवन, पीएचसी, प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इच्छी कोआपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर सोसायटी, अमित मेमोरियल क्लब और गुरु रविदास भवन शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर कठुआ पंचायत से महिला मंडल भवन, स्कूल, मछली का तालाब, पशु औषधालय, पीडब्ल्यूडी स्टोर और पटवार घर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गगल पंचायत से पटवार घर, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र-2, पुलिस स्टेशन और आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी शामिल हैं, जबकि रछियालु पंचायत से दो कुंए और सनौरा पंचायत से सीनियर सेकेंडरी स्कूल एयरपोर्ट विस्तार की जद में आएगा। वहीं गगल पंचायत की प्रधान रेणु पठानिया ने बताया कि मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक हुई है। बैठक में आरएंडआर प्लान को साझा किया गया है। एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर का कहना है कि पंचायत प्रधानों से बैठक की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed