फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kangra central cooperative bank target to branches for Reduction in NPAs

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक: एनपीए कम करने के लिए शाखाओं को मिलेगा टारगेट

Thu, 18 Nov 2021 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Nov 2021 08:18 PM IST
सार

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बैंक की शाखाओं को ऋण टारगेट दिए जाएं। जो शाखा इस टारगेट को पूरा नहीं करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
kangra central cooperative bank target to branches for Reduction in NPAs
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में एनपीए को कम करने के लिए अब बैंक शाखाओं को ऋण टारगेट दिए जाएंगे। इसके लिए धर्मशाला मुख्यालय में निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया गया। चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक में बैंक के बढ़ रहे एनपीए पर विशेष चर्चा की गई और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बैंक की शाखाओं को ऋण टारगेट दिए जाएं। जो शाखा इस टारगेट को पूरा नहीं करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बार सबसे अधिक 242 करोड़ रुपये लोन की रिकवरी की गई है। 

विज्ञापन

  कोरोना महामारी के चलते बैंक कई जगह ऋण की रिकवरी नहीं कर पाया। इसके अलावा ऋण का आवंटन भी नहीं हो पाया। कई ऐसे ऋण धारकों के मामले एनपीए में जुड़ गए हैं। बैंक प्रबंधन ऐसे ग्राहकों को राहत देने के लिए 23 नवंबर को नाबार्ड से बैठक में वन टाइम सेटलमेंट का मामला उठाएगा।
विज्ञापन


बैठक में 67 एजेंडे शामिल किए गए थे। बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों की मेहनत के चलते इस बार बैंक ने पौने चार करोड़ रुपये का लाभांश कमाया है। लाभांश प्राप्त होने के बाद ही कर्मचारियों को इस बार दिवाली पर बोनस भी दिया गया है। ग्रेच्युटी का मामला भी एजेंडे में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर अगली बैठक में फैसला लिया जाएगा। बैंक में अपना समय पूरा कर चुके दैनिक भोगी कर्मचारियों की लिस्ट मांगी गई है। उनके नियमित करने के एजेंडे को 25 नवंबर को पुन: बीओडी में रखा जाएगा। इसके अलावा 26 नवंबर को धर्मशाला प्रस्तावित बैंक की साधारण वार्षिक बैठक के एजेंडे की बीओडी में चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed