फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   kangra bank former chairman Jagdish Chand Sapehia passes away

Himachal: केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया का निधन

Sun, 23 Apr 2023 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीश सिपहिया
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीश सिपहिया Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Apr 2023 01:56 PM IST
सार

जगदीश सिपहिया दिवंगत वीरभद्र सिंह के काफी करीबी माने जाते थे। 2012 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद उन्हें केसीसी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था।

विज्ञापन
kangra bank former chairman Jagdish Chand Sapehia passes away
जगदीश सिपहिया (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक (केसीसी) के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया (70) का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को चंड़ीगढ़ में एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिन से बीमार थे। शनिवार को पैतृक गांव के श्मशानघाट सुजानपुर पत्तन में दाह संस्कार कर दिया गया। जगदीश सिपहिया दिवंगत वीरभद्र सिंह के काफी करीबी माने जाते थे।

विज्ञापन


2012 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद उन्हें केसीसी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। पहले थुरल विस होने पर 2007 में वह कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन हाईकमान से संजय राणा टिकट ले आए थे। इससे खफा सिपहिया ने थुरल से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। इस बार विस चुनाव में सुलह से कांग्रेस टिकट हासिल कर चुनाव लड़ा, लेकिन जमानत भी जब्त हो गई। 
विज्ञापन


सिपहिया कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है और ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की प्रार्थना की है। सुक्खू ने कहा कि जगदीश सिपहिया कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। पार्टी में उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed