{"_id":"5f55034b2dbcee5b121acf82","slug":"kangna-ranaut-posted-video-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगना की संजय राउत से पंगेबाजी से पिता अमरदीप नाराज, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगना की संजय राउत से पंगेबाजी से पिता अमरदीप नाराज, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
Sun, 06 Sep 2020 10:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूवी माफिया और संजय राउत को मुंहतोड़ जवाब देने पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के परिजन बहुत नाराज हैं। खासकर कंगना के पिता तो उसे इस पंगेबाजी से दूर रहने की नसीहत दे रहे हैं। खास बात यह है कि कंगना रणौत ने खुद इस पारिवारिक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।
विज्ञापन
दरअसल जब से कंगना और संजय राउत के बीच वाकयुद्ध शुरू हुआ तो परिजन असहज होने लगे। कंगना पिछले करीब छह माह से मुंबई में करोना के मामले बढ़ने के बाद से मनाली में बनाए घर में रह रही हैं, जबकि उनके माता-पिता पुश्तैनी घर मंडी के भांवला में रहते हैं। संजय राउत की धमकी पर कंगना ने नौ सितंबर को मुंबई जाने की बात कही है। इस पर मुंबई में कई लोगों ने उन्हें मुंबई आने पर कई तरह की धमकियां दीं। इससे परिजन परेशान हो गए और वह कंगना को समझाने मनाली पहुंचे।
विज्ञापन
वीडियो में कंगना की सुरक्षा को लेकर परेशान उनके पिता अमरदीप कंगना से कह रहे हैं कि क्या तुम शेरनी हो। आगे कहते हैं कि वे परेशानी में रातभर सो नहीं सके। इस पर कंगना की मां उन्हें तस्सली देती हैं कि कंगना ने अब किसी से पंगा न लेने की बात कही है। लिहाजा वे कंगना को शांति से डिनर करने दें और स्वयं भी खाना खा लें। कंगना का कहना है कि वे माफिया समेत सबसे लड़ सकती हैं। लेकिन घरवालों के इमोशनल ब्लैकमेल से निपटना मुश्किल है।
विज्ञापन