फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana Ranaut said on Kaza incident- If they cannot win by voting then they resort to hooliganism

Himachal: काजा प्रकरण पर कंगना रणौत बोलीं- यह वोटिंग से जीत नहीं सकते तो गुंडागर्दी पर उतरे

Thu, 23 May 2024 10:18 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2024 10:18 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि लाहौल-स्पीति के काजा में जो भी हुआ, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और हमारे कार्यकर्ता की टांग की तोड़ दी गई। बहुत दुख होता है, जिस तरह से बर्ताव और हिंसा हुई है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut said on Kaza incident- If they cannot win by voting then they resort to hooliganism
कंगना रणाैत ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रणौत ने कहा कि लाहौल-स्पीति के काजा में जो भी हुआ, वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और हमारे कार्यकर्ता की टांग की तोड़ दी गई। बहुत दुख होता है, जिस तरह से बर्ताव और हिंसा हुई है।  विपक्ष को लग रहा है कि लोकतंत्र में हम वोटिंग से जीत नहीं सकते, इसलिए सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे हैं। इनके चरित्र को सब लोगों ने देख लिया है। कंगना बुधवार को उदयपुर में प्रेसवार्ता कर रहीं थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन


इसके बाद कंगना ने उदयपुर में चुनावी जनसभा की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि इंडी गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक, घोर जातिवादी और परिवारवादी हैं। 70 सालों तक इन्हीं विषयों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने राजनीति की है। कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिलाओं, देश के हर वर्ग को धोखा दिया। आज उनके पास सिर्फ एक ही वोट बैंक बचा है। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति की जनता भलीभांति समझती है कि कांग्रेस तानाशाही और गुंडागर्दी को महत्व देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास है। कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा अगर प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य को अच्छे संस्कार दिए होते तो वह इस प्रकार महिलाओं की अस्मिता व महिला विरोधी टिप्पणियां न करते। उन्होंने कहा कि कभी उन्हें एक महिला के मंदिरों में जाने से आपत्ति होती है तो कभी वो एक महिला के चरित्र पर सवाल उठाते हैं। विक्रमादित्य सिंह की पहचान फेसबुक के नेता के रूप में है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाना छोड़ कर वह खुद बताएं कि उन्होंने प्रदेश में क्या कार्य किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed