HP Politics: कंगना बोलीं- कांग्रेस कर रही मेरे खिलाफ दुष्प्रचार, लेकिन मैं सेवक की तरह करूंगी काम
कंगना रणौत ने कहा कि कांग्रेस के लोग उनके बारे में दुष्प्रचार करने में लगे हैं। कंगना ने स्पष्ट किया कि मंडी में उनका कार्यालय होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कहा कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के सेवक के रूप में यहां की जनता की सेवा करेंगी। कांग्रेस के लोग उनके बारे में दुष्प्रचार करने में लगे हैं। स्पष्ट किया कि मंडी में उनका कार्यालय होगा। यह बात उन्होंने मंगलवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत शिवाबदार में द्रंग मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। कहा कि कांग्रेस ने देश का कबाड़ा करके रख दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालने के बाद आज इसे विकास के पथ पर अग्रणी बनाया है। वहीं, कंगना ने द्रंग पहुंचने पर यहां अपनी कई पीढ़ियों पहले की रिश्तेदारी भी निकाल ली। इससे पहले कंगना ने माता घटासनी के मंदिर में माथा टेका। उनके साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व मंत्री एवं मंडी संसदीय सीट के प्रभारी गोबिंद ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और भाजपा नेता ज्योति कपूर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।