फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana Ranaut roared in Jaidevi, targeted Vikramaditya, said- the termites of nepotism have hollowed out the

Himachal: कंगना रणाैत ने विक्रमादित्य पर साधा निशाना, बोलीं- परिवारवाद की दीमक ने देश को खोखला कर दिया

Sat, 18 May 2024 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 07:10 PM IST
सार

कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के परिवार के पास छह बार सीएम की कुर्सी, आठ बार एमपी की कुर्सी रही। खुद वह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और उनकी माता प्रदेशाध्यक्ष हैं, लेकिन फिर भी इस परिवार की कुर्सी की भूख नहीं मिट रही।

विज्ञापन
Kangana Ranaut roared in Jaidevi, targeted Vikramaditya, said- the termites of nepotism have hollowed out the
कंगना रणाैत - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह से अपने मंत्रालय सही ढंग से संभाले नहीं जा रहे और चले हैं एमपी बनने। यह बात उन्होंने आज नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जैदेवी में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के परिवार के पास छह बार सीएम की कुर्सी, आठ बार एमपी की कुर्सी रही। खुद वह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और उनकी माता प्रदेशाध्यक्ष हैं, लेकिन फिर भी इस परिवार की कुर्सी की भूख नहीं मिट रही।

विज्ञापन


इतनी मेरी उम्र नहीं हुई जितना इस परिवार ने कुर्सी पर राज कर लिया। कंगना ने कहा कि परिवारवाद की दीमक ने इस देश को खोखला कर दिया है। देश में गांधी परिवार है तो प्रदेश में वीरभद्र परिवार है, इससे बाहर दूसरों को मौका ही नहीं दिया जा रहा है। कंगना ने पूछा कि क्या प्रदेश के बाकी युवा इस काबिल नहीं कि वे भी चुनकर आ सकें, क्या इसी परिवार का ठेका ले रखा है।
विज्ञापन


विक्रमादित्य की बहन पर भी बोला हमला
 कंगना ने कहा कि मुझे मुंबई से आई कोई चीज कहने वाली प्रतिभा सिंह की बेटी भी आजकल चुनाव प्रचार में हैं। क्या वो भी एक चीज है और उसे भी देखने के लिए लोग आ रहे हैं। आज प्रतिभा सिंह को महसूस हो रहा होगा कि किसी की बेटी का अपमान करना क्या होता है। प्रदेश के लोग अब इस परिवार की करतूतों का सही ढंग से जान चुके हैं और अब इनके बहकावे में नहीं आने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुकेश अग्निहोत्री ने किया था हॉलीलॉज के लिए सीएम कुर्सी का विरोध: जयराम

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम की कुर्सी के लिए हॉलीलॉज का प्रस्ताव रखा गया था तो उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सबसे पहले उसका विरोध किया था। आज वो न तो हॉलीलॉज के साथ हैं और न ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ। यह बात जयराम ठाकुर ने शनिवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जैदेवी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री की भूमिका के बारे में प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है। अगर आज यह बातें निकली हैं तो फिर पूरी तरह से खुलकर सामने आनी चाहिए। आज मुकेश अग्निहोत्री सीएम सुक्खू के कुर्सी से हटने का इंतजार कर रहे हैं।  जयराम ठाकुर ने इस मौके पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज सीएम के साथ उनके ही गृहजिला के विधायक नहीं हैं। उनके गृह जिला के तीन विधायकों ने उनका साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने भी यह संकेत दे दिया है कि लोकसभा चुनावों के बाद नेतृत्व परिवर्तन होना तय है। जयराम ने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह यह कह रहे हैं कि आपदा के समय कंगना रणाैत कहां पर थीं। लेकिन पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि उनकी माताजी जो वर्तमान में सांसद हैं वे कहां पर थीं। आपदा के दौरान वह कितने लोगों से मिली और कितनों को मदद पहुंचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed