फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kandaiwala, three animals and vehicles including cowshed were washed away, 30 bighas of land also damaged

Sirmour News: कंडईवाला में गोशाला समेत तीन पशु और वाहन बहे, 30 बीघा जमीन भी क्षतिग्रस्त

Sun, 13 Aug 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Aug 2023 08:51 PM IST
सार

सिरमौर जिले की बर्मा पापड़ी पंचायत के कंडईवाला गांव में रविवार शाम को भारी मात्रा में पानी और मलबा आने से गोशाला समेत तीन पशु बह गए। इसके अलावा एक ट्रैक्टर ट्राली और दुकान के बाहर खड़ी बाइकें, स्कूल बस भी मलबे की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Kandaiwala, three animals and vehicles including cowshed were washed away, 30 bighas of land also damaged
कंडईवाला में बाढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की बर्मा पापड़ी पंचायत के कंडईवाला गांव में रविवार शाम को भारी मात्रा में पानी और मलबा आने से गोशाला समेत तीन पशु बह गए। इसके अलावा एक ट्रैक्टर और वर्कशॉप के बाहर खड़ी एक दर्जन बाइकें, स्कूल बस व एक कार भी मलबे की चपेट में आ गए। किसानों की करीब 30 बीघा जमीन भी मलबे की भेंट चढ़ गई है। रविवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते शिव मंदिर के पास आने वाले नाले में भारी मात्रा में पानी और मलबा आ गया। इस दौरान पंचायत के उपप्रधान और कंडईवाला निवासी राजेंद्र चौहान की वर्कशॉप आगे खड़ी बाइकें बह गईं। वहीं एक स्कूल बस को भी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


कंडईवाला गांव के सुनील, संदीप, नरपत सहित कई किसानों के कई बीघा खेत क्षतिग्रस्त हो गए। संजय कुमार की दुकान में भारी मात्रा में मलबा भर गया। इसके अलावा जोगवीर के दो बैल और एक गाय भारी बारिश में बह गए। नरपत सिंह की ट्रैक्टर और ट्राली बह गई। वहीं, खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सैनवाला से लौट रहे गुमटी, बर्मा पापड़ी स्कूलों के विद्यार्थी भी कंडईवाला में सड़क क्षतिग्रस्त होने से फंस गए। इन्हें ग्रामीणों ने अपने घरों में रखा है। भारी बारिश के कारण नाहन कौलांवालाभूड़ भी बंद हो गया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी।
विज्ञापन


उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि रविवार देर शाम कंडईवाला में भारी बारिश के चलते नुकसान हुआ है। किसानों की 30 से 40 बीघा फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा मलबे व पानी में बाइक, ट्रैक्टर टाली बह गई है। एक स्कूल बस को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी मिलने के बाद राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि कंडईवाला में भारी बारिश के नुकसान की सूचना मिलते ही एसडीएम को मौके पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एग्रो फूड प्रोसेसिंग इकाई में घुसा पानी
वहीं, मूसलाधार बारिश के कारण सलानी नदी के साथ लगती खड्ड ने जमकर तांडव मचाया। इस खड्ड की बाढ़ की चपेट में एक एग्रो उत्पाद बनाने वाली औद्योगिक इकाई एबीएन इंडिया बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड फिर से आ गई है। कंपनी के प्रबंधक निदेशक करण राणा ने बताया कि कंपनी परिसर और प्लांट के अंदर 6 से 8 फुट पानी भर गया है। इससे कंपनी को काफी नुकसान हो गया है। हालांकि इस बारिश से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन करने पर ही पता चल पाएगा।


पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे हुआ बंद
कालाअंब-पांवटा नेशनल हाईवे सैनवाला में पेड़ गिरने से रविवार देर शाम बंद हो गया। इसके चलते दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सोलन-परवाणू कालका एनएच बंद होने से वाहनों को नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर डायवर्ट किया गया है। इसके चलते कालाअंब-पांवटा एनएच पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। सूचना मिलने के बाद एनएच विभाग सड़क बहाली में जुट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed