Shimla Train: पैनोरमिक कोच की फोटो के साथ रेल मंत्री ने ट्वीट की इस लोकप्रिय कविता की पंक्तियां, पूछा ये सवाल
विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन का आनंद लेने वाले यात्रियों को जल्द ही आधुनिक पैनोरमिक कोच में सफर की सुविधा मिलेगी। दो कोचों के सफल परीक्षण के बाद अब चार कोचों के ट्रायल की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कालका-शिमला रेलवे ट्रैक के लिए रेल कोच फैक्टरी कपूरथला की ओर से डिजाइन किए गए पैनोरमिक कोच की फोटो ट्वीट कर लिखा है, गेस द ट्रेन, हिंट : जैक एंड जिल वेंट अप द हिल। रेल मंत्री के ट्वीट पर लोग जमकर कोच की तारीफ कर रहे हैं। कोई इसे दार्जलिंग रेलवे तो कोई मिनी वंदे भारत कह रहा है। विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन का आनंद लेने वाले यात्रियों को जल्द ही आधुनिक पैनोरमिक कोच में सफर की सुविधा मिलेगी। दो कोचों के सफल परीक्षण के बाद अब चार कोचों के ट्रायल की तैयारी है। रेल कोच फैक्टरी कपूरथला की ओर से तैयार किए गए इन कोचों का ट्रायल आरडीएसओ लखनऊ की टीम इसी महीने करेगी।
कालका-शिमला रेलमार्ग पर जब पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन गुजरेगी तो स्विट्जरलैंड की बर्निना एक्सप्रेस की अनुभूति होगी। इन कोचों की लुक स्विट्जरलैंड की बर्निना एक्सप्रेस की तरह है जोकि एक पहाड़ी रेल ट्रैक पर चलती है। इन कोचों में पैनोरमिक वाइड व्यू विंडो डिजाइन होगा ताकि यात्री पहाड़ों और घाटियों की सुंदरता का अनुभव कर सकें। यह कोच सीसीटीवी और फायर अलार्म जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से भी लैस होंगे। इस तरह के कोचों की प्रत्येक ट्रेन में 6 यात्री कोच और एक पावर/सामान/गार्ड वैन सहित सात कोच होंगे। डीआरएम अंबाला रेल मंडल मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि कालका-शिमला हेरिटेज रेल लाइन के लिए तैयार किए गए पैनोरमिक कोच का ट्रायल करने के लिए इसी महीने लखनऊ से आरडीएसओ की टीम कालका पहुंचेगी।