फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kafota section got the title of all round best in the girl category

Sirmour News: छात्रा वर्ग में कफोटा खंड के नाम रहा ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

Thu, 21 Sep 2023 04:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 04:10 PM IST
सार

जिला मुख्यालय नाहन में शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चल रही छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई। 

विज्ञापन
Kafota section got the title of all round best in the girl category
खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीमों के साथ मुख्यातिथि। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जिला मुख्यालय नाहन में शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चल रही छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीना ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि उच्च शिक्षा उपनिदशेक कर्मचंद धीमान विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्यातिथि ने छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद स्पर्धा के विजेता और उपविजेता खिलाडियों को ट्राफी प्रदान की।

विज्ञापन


चार दिन चली इस स्पर्धा में 15 शिक्षा खंडों के करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्रा वर्ग में ऑलराउंड बेस्ट का खिताब कफोटा ब्लॉक ने हासिल किया। इस दौरान दूसरे खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक सचिव एवं शमशेर स्कूल नाहन के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान, कन्या स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य डॉ. आशिमा राघव, एडीपीओ धर्मपाल ठाकुर, प्रेस सचिव अजय शर्मा समेत शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed