{"_id":"616811ffe3c451214d38c97f","slug":"justice-mohammad-rafiq-takes-oath-as-chief-justice-of-himachal-pradesh-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: मोहम्मद रफीक बने हिमाचल हाईकोर्ट के 26वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: मोहम्मद रफीक बने हिमाचल हाईकोर्ट के 26वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
Thu, 14 Oct 2021 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:49 PM IST
सार
13 नवंबर, 2019 को न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। 27 अप्रैल, 2020 को इन्होंने ओडिशा हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करते न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक हिमाचल प्रदेश के 26वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश की अदालतों में पांच साल से ज्यादा लंबित केसों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि केसों का अध्ययन किया जाएगा और देखा जाएगा कि कैसे केस ज्यादा लंबित हैं। इसके बाद उनके लिए विशेष रणनीति अपनाई जाएगी। बताया कि प्रदेश में अभी करीब 76 हजार केस लंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन